Slide 1
Slide 1
क्राइम

बुलंदशहर : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में घायल

पुलिस पर की थी फायरिंग

बुलंदशहर।  जहांगीराबाद पुलिस की नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी से मुठभेड़ हो गई। पुलिस हिरासत से भागकर आरोपी ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी इरफान के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।मामला थाना जहांगीराबाद क्षेत्र का है। 22 जून को थाना क्षेत्र के अमरगढ़ निवासी इरफान पर एक नाबालिग किशोरी को चाकू दिखाकर जबरन दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज हुआ था। तभी से आरोपी फरार चल रहा था।  पूछताछ में आरोपी ने घटना में प्रयुक्त चाकू जंगल में छिपाना बताया। पुलिस टीम चाकू बरामदगी के लिए आरोपी को लेकर जंगल पहुंची। इसी दौरान आरोपी पुलिस हिरासत से भाग निकला और छिपाए गए तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल आरोपी को दबोच लिया। घायल आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, खोखा-जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है। घायल आरोपी इरफान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्ट – मोहित त्यागी 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button