खेल के माध्यम से लड़कियां न केवल अपनी शारीरिक क्षमता को साबित करती हैं, बल्कि यह भी दिखाती हैं कि उन्हें भी बराबरी का अवसर मिलना चाहिए- रीना बिंद

चन्दौली । विधानसभा मंझवा के कछवा बाजार गांधी विद्यालय मैदान पर आयोजित महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि व प्रमुख समाजसेविका रीना बिंद ने फीता काट कर किया । ततपश्चात खिलाड़ियों के साथ परिचय कर मैच का उद्घाटन किया । उद्घाटन मैच मिर्जापुर व बनारस के साथ हुआ जिसमें मिर्जापुर की टीम ने 1-0 से बनारस की टीम को हरा दिया । मैच के पश्चात रीना बिंद ने कहा कि
भारतीय समाज में पारंपरिक सोच ने लंबे समय तक लड़कियों की शारीरिक गतिविधियों और सार्वजनिक जीवन में भागीदारी पर कई तरह की सीमाएं तय की हैं। ऐसे सामाजिक माहौल में जब लड़कियां खेलों के मैदान में उतरती हैं, तो यह सिर्फ एक खेल प्रतियोगिता नहीं होती। यह एक सशक्त कदम होता है, जो सामाजिक रुकावटों, लैंगिक भेदभाव और परंपरागत बंदिशों को तोड़ने की दिशा में उठाया जाता है। खेल के माध्यम से लड़कियां न केवल अपनी शारीरिक क्षमता को साबित करती हैं, बल्कि वे यह भी दिखाती हैं कि उन्हें भी बराबरी का अवसर मिलना चाहिए। यह भागीदारी उनके आत्मविश्वास, नेतृत्व और पहचान को भी मजबूती देती है । खेल के माध्यम से भी कई लड़किया आज नौकरी भी कर रही है । इस अवसर पर तिवारीपुर के प्रधान उमाशंकर बिन्द , शमीम अहमद खान ‘सोनी’ , अनिल बिन्द , अभय बिन्द , त्रिलोकी बिन्द सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।




