Slide 1
Slide 1
Blog

Mirzapur News : चोरों का आतंक जारी,पीने के पानी के लिए  भटकते ग्रामीण

Report by Tara tripathi
मिर्जापुर। थाना कछवा क्षेत्र के बंधवा गांव में स्थित प्रधानमंत्री योजना के तहत हर घर जल नल को लेकर पानी की टंकी बना है। जिसका देखरेख व पानी सप्लाई करने के लिए गांव के सुरेश त्रिपाठी को कर्मचारी के रूप में नियुक्त किया गया है।अक्सर जल निगम में लगे नलकूप से बिजली सप्लाई की तार को चोर काट लें जाते हैं। जबकि 5 से 6 बार हो चुका ऐसी घटना को अंजाम देते हुए वही जल निगम के प्रांगण में बने कमरे में लगे ताला को तोड़कर अन्य सामान की चोरी करना तथा पानी की सप्लाई देने वाला मोटर में लगे बिजली कनेक्शन के तार को काटकर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचना यह चोर निरंतर कार्य करता चला आ रहा है। ग्रामीणों को पानी न मिलने से परेशानी झेलना पड़ रही है।जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।वहीं लगभग 20 दिन से जल निगम में लगे हुए मोटर की तार को चोरों के द्वारा काटकर चोरी कर लिया गया है। जिससे ग्रामीण पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। जल निगम की तरफ से नियुक्त कर्मचारी सुरेश त्रिपाठी के ने मिर्जापुर जिले में मौजूद जल निगम के उच्च अधिकारी तक इस बात की जानकारी दे दी गई है कोई अधिकारी जांच करने  नहीं आया और न ही जल निगम में चोरी गए तार को लगवाया गया। थाना कछवा में सामान व तार की चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button