गाज़ीपुर: मनमाने मौसम को देखकर मन मचलने लगा…..

गाजीपुर।नगर के तुलसीसागर स्थित सिद्धेश्वर नगर में जिला पत्रकार समिति हाल में मिशन जामवंत से हनुमानजी के राष्ट्रीय संयोजक सूर्य कुमार सिंह के प्रमुख संयोजन और कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक के संचालन में दर्पण काव्य संगम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुम्बई फिल्म जगत के प्रख्यात गीतकार आजमगढ़ के निवासी डॉ. राजकुमार आशिर्वाद ने अध्यक्षता किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बलियां के प्रख्यात कवि डॉ. भोला प्रसाद आग्नेय रहे। जनपदों से आए रचनाकारों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। काव्य संगम में डॉ. राजकुमार आशिर्वाद ने कहा पवन वसंती बहे मेरे देश में, बात कहां ऐसी है यारा परदेश में, हंटर गाजीपुरी ने सुनाया एकता का दीया जलाना है,दूर शैतानों को भगाना है। अर्चना आनन्द ने मैं एक बेटी हूं सुमनों मेरी आवाज़, सुनो मेरी दिल की बात,कृष्णानंद दुबे गोपाल ने यही मेरे दिल में अरमां मचल रही है, रहे शांति अमन सारे जहां में, अनिल कुमार सिंह अनिलाभ ने बहुत पहले से कह रहा हूं, तुम सुने ही नहीं, दिनेश चन्द्र शर्मा ने आग नफरत की तुम तो जलाते रहे, लोग आते रहे और जाते रहे। शायर सत्यवान साहब फौजी ने उलझन की बारिशों से ये थकान चल रहा है, सिर पर उठाये कोई आसमान चल रहा है। इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक ने शीतकाल का मौसम अब धीरे- धीरे चलने लगा है। मनमाने मौसम को देखकर मन मचलने लगा है।
मुख्य अतिथि डॉ. भोला प्रसाद आग्नेय ने खाऊंगा ना खाने दूंगा तो फिर घर -घर शौचालय किस लिए बनवा रहे हो सुनाकर लोट-पोट कर दिया। प्रमुख संरक्षक प्रोफेसर रणविजय सिंह ने सुनाया पर्यावरण प्रदूषण हर जन-जन की व्यक्तिगत समस्या है।इसको दूर करने के लिए हर जन- जन को प्रयास करने की जरूरत है। डॉ. व्यास मुनि राय ने कहा कि प्रदूषण कोई भी हो, उसको दूर भगाना चाहिए। सिर्फ इक दूजे पर दोषारोपण करके जिम्मेदार लोगों द्वारा मौन हो जाना ठीक नहीं। सूर्य कुमार सिंह ने कहा कि जैविक खेती,बागवानी हर मानव को अपना परम धर्म समझकर जहां भी जैसे भी संभव करना चाहिए। जहां संभव नहीं हो। वहां के लोगों को यथा संभव तन,मन,धन से सहयोग करनेकी जरूरत है। स्वागत संयोजन मिशन जामवंत से हनुमानजी के गाजीपुर जिला सह संयोजक कुंजबिहारी राय ने किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उमेशचंद्र राय, प्रेम प्रकाश द्विवेदी,बाबूलाल मानव, डॉ.विरेन्द्र यादव, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव सहित अनेकों विशिष्ट लोगों ने भी पर्यावरण प्रदूषण मुक्ति के लिए अपना-अपना विचार व्यक्त किया।धन्यवाद आभार सूर्यकुमार सिंह ने व्यक्त किया।




