गाजीपुर
गाजीपुर : दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने नए सदस्यों का किया स्वागत

प्रमोद सिन्हा
गाजीपुर ।दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने नए पत्रकारों को संघ की सदस्यता दिलाई । जिसमें प्रमुख रूप से शशिकांत ,पवन, रामअवध, लोकेंद्र नारायण रहे। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष केएन शर्मा व राष्ट्रीय सचिव रजत श्रीवास्तव ने नए पत्रकारों को माला पहनकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस मौके पर संरक्षक राजेश चौबे , जिला अध्यक्ष अमित उपाध्याय, जिला महामंत्री अमरिंदर सिंह ,एडवोकेट दीपक पांडे आदि मौजूद रहे।




