मिर्जापुर : आनंदीपुर माइनर नहर पर अवैध पुलिया का निर्माण, कार्यवाही की मांग

तारा त्रिपाठी
अहरौरा (मीरजापुर)।थाना क्षेत्र अंतर्गत पट्टी कला आनंदीपुर माइनर नहर पर प्लाटर के द्वारा अपनी जमीन की कीमत बढ़ाने के लिए अवैध पुलिया का निर्माण कराए चार दिन बीत गया। अभी तक नहीं हुआ कोई कार्यवाही व ध्वस्तीकरण । सिंचाई विभाग के जेई ओम प्रकाश सिंह व एसडीओ ऋतुराज पांडेय एवं एक्सियन मिर्जापुर को लगातार जनप्रतिनिधि व क्षेत्रीय पत्रकार द्वारा दर्जनों फोन करने पर एक भी कॉल रिसीव नहीं किया। जिससे सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर से किसान, नगर की जनता व जन प्रतिनिधियों में भी अपनी विश्वास खोते हुए नजर आ रहे हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अपनी विश्वास आम जनमानस में कायम करना है। तो प्लाटर के खिलाफ कार्यवाही करते हुए ध्वस्तीकरण कराना ही होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लाटर के जमीन पर जाने के लिए पहले से ही दो मुख्य रास्ते है और नया पुलिया का निर्माण मात्र मुख्य मार्ग पुराने पुलिया से लगभग 30 मीटर की दूरी पर बनाया गया है जो कि पूर्ण रूप अवैध पुलिया का निर्माण कराया गया । सिर्फ व सिर्फ अपनी जमीन की कीमत बढ़ाने के लिए प्लाट के ठीक सामने से पुलिया का निर्माण कराया गया है।




