गाजीपुर : परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े, लाभार्थियों के खातों में पहुंची साठ हजार रुपए की धनराशि

डॉ एके राय
गाजीपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत जनपद के 16 विकास खंड से आये 108 जोड़ों को शादी राजकीय आईटीआई कालेज प्रांगण में पूरे विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुई।समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारम्भं मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह व मंचासीन अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप सेे दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सामुहिक विवाह सम्पन्न होने पर उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव विवाहित वर-वधुओं को उनके वैवाहिक जीवन की मंगल कामना करते हुए शुभकामना दीं। वहीं नव दाम्पत्तियों को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। मंच से ही मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षत ने बटन दबाकर 60 हजार रूपये की धनराशि वधुओ के खाते में हस्तान्तरित किया। उन्होंने कहा कि आज नव विवाहित जोड़ो ने सात फेरे लेकर एक साथ रहने का जो संकल्प लिया है उसे आजीवन निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह कार्यक्रम योजना एक कल्याणकारी योजना है। जिसमे हजारो हजार की संख्या में बेटियों के हाथ पीले किये जा चुके है। इस योजना के माध्यम से गरीब, मजदूर एवं असहाय परिवारों को इसका लाभ दिया गया जा रहा है।
अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने कहा कि बेटिया अपने समाज मे स्वावलंबी बने, उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य सब उत्तम हो, इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने बेटियों के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं। आप सभी योजनाओ से जुड़कर अपनी बेटियों को सशक्त बनायें। जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज ने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत एक लाख की धनराशि प्रदान किया जा रहा है जिसमें 60 हजार रूपये वधु के खाते में तथा 25 हजार रूपये की उपहार सामग्री जिसमें कपड़े, आभूषण,बर्तन व अन्य आवश्यक सामग्री एवं 15 हजार शादी समारोह के आयोजन के लिए दिया गया है। उन्होंने कार्यक्रम में आये हुए वर एवं वधु के परिजनों के प्रति भी शुभकामना व्यक्त की। कहा कि गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की शादी कराने हेतु लड़के की उम्र 21 वर्ष एवं लड़की की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने सामुहिक विवाह के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त करते हुए विवाहित नव दाम्पत्य जोड़ो को उनके विवाहित जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी(विकास), उपायुक्त उद्योग प्रवीण मौर्या, एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।




