Slide 1
Slide 1
एजुकेशनगाजीपुर

गाजीपुर : पंचायत सहायक, डाटा इन्ट्री आपरेटरों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

जिले के सोलह ब्लाक के 1238 कर्मचारी होंगे प्रशिक्षित

डॉ ए के राय
गाजीपुर। जनपद के पंचायत सहायकों, एकाउन्टेंट- कम- डाटा इन्ट्री आपरेटरों का चार दिवसीय प्रशिक्षण   हाईटेक कंप्यूटर कैंपस हंसराजपुर में सम्पादित होगा। यह प्रशिक्षण 19 जनवरी से 24 फरवरी तक प्रतिदिन संचालित होगा।उल्लेखनीय है कि निदेशक, पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान (प्रिट), लखनऊ के आदेश के अनुपालन में उपनिदेशक (पंचायत), वाराणसी मण्डल ने जिला पंचायत राज अधिकारी गाज़ीपुर को निर्देशित किया था कि इस प्रशिक्षण में चयनित सभी पंचायत सहायकों / एकाउन्टेंट- कम- डाटा इन्ट्री आपरेटरों का शत प्रशासन प्रशिक्षण पूर्ण करायें। जिला पंचायत रिसोर्स सेन्टर के माध्यम से इस क्रमबद्ध प्रशिक्षण में जिले के सोलह ब्लाक के सभी 1238 लोगों को प्रशिक्षित किया जायेगा। प्रशिक्षण के क्रम में मनिहारी क्षेत्र पंचायत के कुल 97, सदर क्षेत्र पंचायत के 77 देवकली क्षेत्र पंचायत के 106,करंडा क्षेत्र पंचायत के 52, सादात क्षेत्र पंचायत के 88, सैदपुर क्षेत्र पंचायत के 98, जखनियां क्षेत्र पंचायत के 90, जमानियां क्षेत्र पंचायत के 84, भदौरा क्षेत्र पंचायत के 46, रेवतीपुर क्षेत्र पंचायत के 46, भांवरकोल क्षेत्र पंचायत के 64, वाराचवर क्षेत्र पंचायत के 83, मुहम्मदाबाद क्षेत्र पंचायत के 89, कासिमाबाद क्षेत्र पंचायत के 99, बिरनो क्षेत्र पंचायत के 56 और  मरदह क्षेत्र पंचायत के 63 प्रशिक्षार्थियों को क्रमवार प्रशिक्षित किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button