Slide 1
Slide 1
मऊ

मऊ : डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, चुनाव प्रक्रिया के लिए कार्यकारिणी का गठन

13 नामांकन दाखिल, 18 फरवरी को होगा मतदान

सतीश कुमार पांडेय
मऊ। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन-मऊ की नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतु पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 12.02.2026 को नामांकन के दूसरे दिन कुल 13 प्रत्याशियों ने अपने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए। अध्यक्ष पद हेतु श्री दिनेश राय एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु श्री बाबूलाल प्रजापति एडवोकेट, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु श्री अशीत कुमार पाठक एडवोकेट एवं श्री संजय कुमार गुप्ता एडवोकेट ने नामांकन किया। साधारण उपाध्यक्ष पद हेतु श्री सुशील कुमार द्विवेदी, सहमंत्री प्रशासन पद हेतु श्री अमित कुमार सिंह एवं श्री सुनील कुमार दूबे ने पर्चा दाखिल किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए श्री मनोज कुमार राय एडवोकेट, ऑडिटर पद हेतु श्री प्रत्यूष रंजन बालव एडवोकेट तथा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु श्री चन्द्रप्रकाश, श्री पंकज राय एडवोकेट एवं श्री रामप्रकाश सिंह एडवोकेट ने नामांकन किया। वहीं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए श्री नीरज कुमार सिंह एडवोकेट ने अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया।
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 13.02.2026 को दोपहर 1:00 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसी दिन 1:00 बजे से 2:00 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच तथा 2:00 बजे से 3:00 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित है। मतदान पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 18.02.2026 को संपन्न कराया जाएगा।
आज की चुनाव प्रक्रिया में चेयरमैन श्री मोहम्मद असलम एडवोकेट के साथ एल्डर कमेटी के सम्मानित सदस्य श्री नजमुल इकबाल एडवोकेट उपस्थित रहे। सहयोगी के रूप में श्री सुरेन्द्र राय एडवोकेट, श्री विजय मिश्रा एडवोकेट, श्री पंचानन्द वर्मा एडवोकेट, सरदार दीपनारायण एडवोकेट एवं श्री राधेश्याम एडवोकेट ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button