Slide 1
Slide 1
गाजीपुरराजनीति

गाजीपुर:डॉ अंबेडकर के विचारों को खत्म करना चाहती है भाजपा : सुनील राम

प्रमोद सिन्हा

गाजीपुर। जिलाकांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का परिनिर्माण दिवस कार्यकर्ताओं ने डॉ अंबेडकर पार्क पहुंच के बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि बाबा साहब संविधान निर्माण कर दलित अल्पसंख्यक शोषित बंचित सहित पूरे देशवासियों को एक नया आयाम देने का काम किया। परंतु भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों को समाप्त करने की रणनीति पर काम कर रही है। देश का एक-एक नागरिको के दिल में बाबा साहब का संविधान समाया हुआ है। देशवासी उनके विचारों को समाप्त नहीं होने देंगे। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा एवं ए.आई.सी. सी सदस्य रविकांत ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा डॉ अंबेडकर आम जनता के मसीहा थे। भीमराव अंबेडकर  सभी कमजोर वर्गों के जीवन सुधार के लिए संविधान में व्यवस्था की जिसके फल स्वरुप आज विकास की अवधारणा बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button