Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : मातृशक्ति का संकल्प – बेटी से रोज बात करेंगे, संस्कृति की रक्षा करेंगे

चंद्र मोहन तिवारी/गाज़ीपुर। विश्व हिन्दू परिषद मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी के तत्वावधान मे रविवार को जिला पंचायत सभागार में “लव जिहाद एवं धर्मान्तरण के खतरे”विषय पर जन जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवं आचार पद्धति के साथ हुआ। मुख्य वक्ता रिचा राय ने इतिहास के पन्ने खोलते हुए अपने को हम किस संस्कृति के जीने वाले लोग हैं पर प्रकाश डाला। विभा श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों में संस्कार का विलोपन संयुक्त परिवार के टूटने के कारण है, इसीलिए विधर्मियों को मौका मिल रहा है। ऐसे में मातृशक्ति को ही सोचना होगा कि बच्चों को संस्कारित कैसे करें। मनोरमा राय ने लव जिहाद पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों में अच्छे संस्कार के लिए उन्हें अपने धार्मिक ग्रंथों से जोड़े। उन्होंने धार्मिक शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा और जागरूकता ही हमें लव जिहाद खतरे से बचा सकती है। लव जिहाद के मूल कारणों पर ऊषा राय ने अच्छी तरह से प्रकाश डाला व मधु यादव ने आचार विचार और संस्कार बनाये रखने पर जोर दिया। सम्मेलन की अध्यक्षता विश्व हिन्दू परिषद काशी प्रान्त मातृशक्ति सह संयोजिका अनिता सिंह ने की। मंच पर मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय की वरिष्ठ अधिवक्ता स्वाति अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि उमा सिंह, दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका कु. रीमा खरवार एवं मातृशक्ति संयोजिका ज्योत्सना श्रीवास्तव उपस्थित रहीं।मुख्य अतिथि स्वाति अग्रवाल ने लव जिहाद एवं धर्मान्तरण से संबंधित कानूनी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि उमा सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए माताओं-बहनों का मार्गदर्शन किया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में अनिता सिंह ने कहा कि,“जिस घर में माँ-बेटी रोज 10 मिनट हँस-बोल लेती हैं, उस घर की बेटी को कोई बहका नहीं सकता। बेटी को डराइए मत, भरोसा दीजिए ताकि वो पहली गलती पर घर आए। उन्होंने माताओं-बहनों से आह्वान किया कि बेटियों के हाथ में मोबाइल देने से पहले उन्हें रामायण का संस्कार दें। इसके लिए उन्होंने प्रत्येक रविवार को गाजीपुर में संचालित विश्व हिन्दू परिषद के बाल संस्कार केन्द्रों में बेटियों को भेजने की अपील की। सुरक्षा के संदर्भ में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की ‘मिशन शक्ति’ योजना तथा महिला हेल्पलाइन 1090 की जानकारी दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि मातृशक्तिव दुर्गा वाहिनी की बहनें किसी भी परिस्थिति में हर थाने तक आपके साथ चलने के लिए तत्पर हैं। “गाजीपुर की बेटी कमजोर नहीं, बस उसे जानकारी और हौसला चाहिए,”श्रीमती सिंह ने कहा। कार्यक्रम की जिला संयोजिका विश्व हिन्दू परिषद ज्योत्सना श्रीवास्तव ने बताया की नारी शक्तिकरण व जनजागरण का यह कार्यक्रम जनपद मे पहली बार कराया जा रहा है, इसके माध्यम से लव जेहाद व धर्मान्तरण पर रोक लगाने का पहल किया गया है। जनपद मे जहा कही भी इस तरह के वारदात को अंजाम दिया जायेगा तो हम चुप नही बैठेगे अपर इसका मुहतोड जबाब दिया जायेगा। नारी तू काली बन, दुर्गा बन, न की बुर्केवाली बन का नारा लगाया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित समस्त मातृशक्ति ने दाहिना हाथ उठाकर संकल्प लिया: मैं अपनी बेटी से रोज बात करूँगी। अपनी सहेली की बेटी को भी जागरूक करूँगी। और धर्म, संस्कृति की रक्षा में मातृशक्ति का साथ दूँगी।सम्मेलन का समापन ‘भारत माता की जय’ वन्दे मातरम्’ और ‘जय श्री राम’* के जयघोष के साथ हुआ। आयोजकों ने बताया कि इस जागरूकता अभियान को अब घर-घर तक पहुँचाया जाएगा। कार्यक्रम मे जिला प्रचारक प्रभात, विपिन श्रीवास्तव, रविराज, जिला शासकीय अधिवक्ता कृपा शंकर राय, ॠषि श्रीवास्तव व मातृशक्ति उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button