BHU:नेत्र विभाग में आंख के चोट की जटिल सर्जरी प्रो आर पी मौर्य के नेतृत्व में रही सफल

सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी।बी.एच.यू. स्थित क्षेत्रीय नेत्र संस्थान में प्रोफेसर आर.पी.मौर्य के नेतृत्व में आँख के जटिल चोट की सर्जरी रविवार को सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।चंदौली गांव आसना के रहने वाले छह साल के भोलू के दाहिनी आंख में मछली मारने वाले कांटेदार फिश हुक से गंभीर चोट लग लाया गया था।उसके घर के सामने तालाब में कुछ लोग मछली पकड़ रहे थे।भोलू खेलते हुए वहा पहुच कर पिछे से देखने लगा।अचानक से उसकी दाहिनी आंख में कांटेदार मछली का हुक घुस गया।भोलू का नेत्र गोलक बुरी तरह से फट गया और फिश हुक का कटिया उसी में फंस गया।भोलू निरंतर दर्द से बुरी तरह कराहता रहा था। तों उसके रिश्तेदार द्वारा शनिवार 20 सितंबर को देर रात में 1बजे बी.एच.यू.के ट्रामा सेंटर में लाया।ट्रामा सेंटर से कॉल आने पर तुरंत डॉ प्रेरणा चौधरी द्वारा रात में ही आँख की जाँच करके।सीटी स्कैन और ब्लड टेस्ट करा दिया गया। सुबह भोलू को क्षेत्रीय नेत्र संस्थान लाया गया।नेत्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आर. पी. मौर्य ने नेत्र वार्ड में भर्ती करके तुरंत ऑपरेशन करने का निर्णय लिया।एक घंटे तक चली सर्जरी मे कॉर्निया को स्प्लिट (विभाजित) करके फिश हुक को नेत्र गोलक से सफलता पूर्वक बाहर निकाल कर कॉर्निया को पुनः रिपेर कर दिया गया।डॉ.मौर्य ने बताया की अब भोलू की घायल आँख बैठेगी नहीं,उस आंख से वह देख भी पायेगा।बच्चे के सफल ऑपरेशन के लिए प्रोफ़ेसर आर0 पी0 मौर्य ने ओ0 टी0 के सभी नर्स व कर्मचारियों,एनेस्थिसिया के चिकित्सकों (डॉ. विक्रम कुमार गुप्ता,डॉ.आकांक्षा दिलीप,डॉ.विशाखा ) तथा अपने सहयोगी,असिस्टेंट (सिनियर रेजिडेन्ट डॉ0 प्रियंका सिंह,डॉ.आशा, जूनियर रेजिडेन्ट डॉ शिवांगी सिंह,डॉ प्रेरणा,डॉ अनुज)डाक्टरों का सहयोग के लिये विशेष धन्यबाद दिया।




