मऊ: CJM कोर्ट के आदेश पर 135 दिन पहले दफनाई गई महिला का कब्र खोदकर निकाला गया शव

मृतका की छोटी बहन अपने जीजा पर दुष्कर्म कर हत्या कर लगाया आरोप
मऊ। घोसी थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में सीजीएम न्यायालय ने करीब 135 दिन पहले दफनाई गई एक महिला के शव को दोबारा कब्र से बाहर निकालने का आदेश दिया है। यह निर्णय महिला की मृत्यु के कारणों की सही जांच हो सके।जिससे सच्चाई सामने आ सके। 13 अप्रैल को मजिस्ट्रेट की निगरानी में परिजनों की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म है और लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर ऐसी कौन-सी नई बातें सामने आईं, जिनकी वजह से शव को इतने दिनों बाद दोबारा बाहर निकालने की नौबत आ गई।
यह मामला 30 नवंबर 2024 का है, जब एक महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई थी। प्रारंभ में, परिजनों ने इसे स्वाभाविक मृत्यु मानते हुए अंतिम संस्कार कर दिया। कुछ दिनों बाद मृतका की छोटी बहन ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने अपने जीजा पर दुष्कर्म और हत्या जैसे गंभीर आरोप लगाए। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। अब इस मामले की जांच नए सिरे से की जा रही है।
शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
13 अप्रैल को शव को निकाला गया और फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि महिला की मौत प्राकृतिक थी या किसी साजिश का शिकार हुई। अगर रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होती है, तो जीजा के खिलाफ हत्या और दुष्कर्म के तहत गंभीर कार्रवाई की जा सकती है।
रिपोर्ट- सतीश कुमार




