Slide 1
Slide 1
आजमगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

आजमगढ़: हिंदू परिवारों में भय का माहौल,बम्हौर में लगा 45 मकानों पर मकान बिकाऊ है का पोस्टर

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। बम्हौर यह मकान बिकाऊ है, एक दो नहीं इस तरह से कुल 45 घरों पर पोस्टर लगाया गया है। इसका कारण जानकर आप हैरान हो जाएंगे। हिंदू परिवारों का कहना है कि हम यहां असुरक्षित है।
ऐसे में यह सवाल उठता है कि कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार जहां काफी सख्त है और अपराधियों से लेकर माफियाओं तक बुलडोजर कार्यवाही करने में सक्षम हैं तो आखिर क्यों इन हिन्दू परिवारों में भय का माहौल है। यह पूरा मामला मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव का है। इसको जानने के लिए जब गांव पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत कि गई तो उनका कहना है कि हम यहां कुछ ही घर हिन्दू है जो कि चारों तरफ से मुस्लिम बाहुल्य आबादी से घिरे हुए है। आरोप है कि जब भी कोई भी त्यौहार होली, दीपावली, शादी विवाह, रामायण या अन्य कोई भी मांगलिक कार्यक्रम होता है तो इन समुदाय के लोग हमारे त्योहारों वे कार्यक्रमों में अवरोध डालने के साथ साथ मारपीट पर आमादा हो जाते है। इस तरह की घटनाएं कई बार घटित हो चुकी है। जिसमें हम लोग कई बाद स्थानीय स्तर से लेकर उच्चाधिकारियों तक गुहार लगा चुके है, लेकिन हर बार कार्यवाही शून्य रहती है। जिसका नतीजा यह है कि हमारा उत्पीड़न बढ़ गया है। हाल ही में बीते 3 जून को लावा परछन के लिए जा रही महिलाओं का इन समुदायों के कुछ लोगों द्वारा वीडियो बनाना और विरोध करने पर मारपीट कर महिलाओं और पुरुषों को घायल कर देना। जिसमें पुलिस के द्वारा ग्राम प्रधान सहित 18 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि इस बार भी पुलिस द्वारा छः को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी आजाद घूम रहे है। आरोप है कि इन समुदायों के द्वारा लगातार सरकार बदलने के बाद जान से मारने की धमकिया दी जा रही है।इससे पूरे हिन्दू परिवारों में भय का माहौल है। जिसके चलते परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखकर हम अपने अपने मकानों को बेचकर दूसरे स्थानों पर पलायन करना चाहते है। योगी सरकार से हमारी मांग है कि इसमें हमारी मदद करे या फिर इनके विरुद्ध ऐसी कड़ी से कड़ी कार्यवाही करे ताकि हम हिन्दुओं के साथ इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। इस दौरान धीरज कन्नौजिया, मिथिलेश गोंड, किशन गोंड, दुर्गेश गोंड, अनीता कन्नौजिया, अनीता गोंड, प्रेमशिला कन्नौजिया, घिराहु विश्वकर्मा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button