
गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जनपद के महराजगंज थाना अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुर को एक महिला की डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत होने पर परिजनों ने स्टाफ नर्सों के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शाम तक हंगामा किया। सूचना पर महराजगंज थाने की पुलिस तथा भाजपा नेता सत्येंद्र राय एवं डिप्टी सीएमओ अविनाश झा मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की बात करते हुए मामले को शांत कराने में लग रहे।
महराजगंज थाना के कुडही ढाला निवासी सरबजीत साहनी उनकी पत्नी वंदना साहनी उम्र लगभग 24 वर्ष को पहले बच्चे की पैदाइश का मामला था जिसको गांव की आशा माधुरी के द्वारा मंगलवार को सुबह लगभग 9:00 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुर पर भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया की प्रथम पाली ड्यूटी में कार्यरत स्टाफ नर्स नाम अज्ञात ने बंदना की जांच पड़ताल करते हुए बताया कि अभी बच्चे की पैदाइश में लगभग 4 से 5 घंटे का समय है और इलाज शुरू कर दिया गया। दो-तीन घटे के इलाज के दौरान तैनात स्टाफ नर्स द्वारा कहा गया कि अभी हम नॉर्मल डिलीवरी करा दे रहे हैं फिर कुछ देर बाद बाहर आकर बताया गया कि आप अपने मरीज को फातिमा हॉस्पिटल बिलरियागंज लेकर चले जाइए वहां डिलीवरी आसानी से हो जाएगी। इस बात पर परिजनों ने कहा कि नहीं हम जिला महिला अस्पताल लेकर जाएंगे या फिर यहीं पर सामने स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम में लेकर जाएंगे तो महिला स्टाफ नर्स द्वारा वहां ले जाने से मना कर दिया गया। और फिर डिलीवरी कराने का प्रयास किया जाने लगा। महिला स्टाफ नर्स की ड्यूटी 2:00 बजे समाप्त हो गई और वह चली गई। सेकंड शिफ्ट ड्यूटी में कार्यरत स्टाफ नर्स उषा यादव उपस्थित होकर डिलीवरी कराई और उनके द्वारा परिजनों से कहा गया कि बच्चे को लेकर प्राइवेट हॉस्पिटल जाइए। परिजनों द्वारा गेट के बाहर किसी डॉक्टर को दिखाया गया तो पता चला कि बच्चे की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। इसी बात को लेकर परिजनों ने स्टाफ नर्सो के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर महराजगंज थाने की पुलिस पहुंच गई।




