Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेश पर्यटनलखनऊ

लखनऊ : योगी सरकार नवंबर में आयोजित करेगी प्रदेश का पहला दुधवा महोत्सव

लखनऊ : योगी सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक धरोहरों को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी स्थित दुधवा टाइगर रिजर्व में दुधवा महोत्सव कराने का निर्णय लिया है। दुधवा महोत्सव नवंबर में होगा। यह प्रदेश का पहला आवासीय सांस्कृतिक एवं वन्यजीव महोत्सव है। तीन दिवसीय महोत्सव-25 न सिर्फ प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता और जैविक समृद्धि का उत्सव होगा, बल्कि यह पर्यटकों को जंगल की गोद में प्रकृति से जुड़ने और थारू संस्कृति को करीब से जानने का मौका भी देगा। साथ ही देश की जानी मानी हस्तियों द्वारा परफॉर्मेंस भी दी जाएगी।
प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरुप प्रदेश को बहुआयामी पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने के लिए नवंबर में तीन दिवसीय महोत्सव-25 का आयोजन किया जाएगा। इसमें 2,000 से अधिक पर्यटक शामिल होंगे। महोत्सव का केंद्र सांस्कृतिक धरोहर, प्राकृतिक दृश्य, ग्रामीण पर्यटन, थारू जनजाति की विरासत, उनका खानपान, हस्तशिल्प, औषधीय ज्ञान और जीवनशैली होगा। इस दौरान पर्यटक कैम्पिंग की सुविधा का लाभ भी उठा सकेंगे। इसके लिए तीन श्रेणियों में 200 से अधिक टेंट्स स्थापित किये जाएंगे। वहीं स्थानीय थारू परिवारों के साथ होमस्टे की भी सुविधा दी जाएगा, जिससे पर्यटक ग्रामीण जीवन का वास्तविक अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा पर्यटक वन्यजीव सफारी का लुत्फ उठा सकेंगे। इस दौरान गाइडेड टूर के साथ दुधवा के जैव विविधता को देखने का अवसर मिलेगा। इतना ही नहीं महोत्सव में देश की जानी मानी हस्तियां शास्त्रीय, लोक और ग्लोबल बीट्स समेत अन्य परफॉर्मेंस देंगे। इसे तीन हिस्से में विभाजित किया गया है। इसमें मेन स्टेज, टेक्नो स्टेज और फोटोग्राफी एंड लाइफ स्टाइल जोन शामिल है। ये मंच न सिर्फ संगीत प्रेमियों और युवाओं को लुभाएंगे, बल्कि प्रकृति, फोटोग्राफी और जीवनशैली के शौकीनों को भी एक यादगार अनुभव प्रदान करेंगे।
योगी सरकार महोत्सव के जरिये ब्रांडेड मर्चेंडाइज़ जैसे मग्स, टी-शर्ट्स, जैकेट्स और हेलमेट्स लॉन्च करेगी। इन पर वन्यजीव चित्र और स्लोगन अंकित होंगे। यह स्थानीय हस्तशिल्प और कलाकारों को मंच देने के साथ-साथ आय का भी माध्यम होगा।

Ashok Mishra

Chief editor मैंने पॉलिटिकल साइंस व पत्रकारिता के परास्नातक (मास्टर डिग्री) करने के बाद 1996 में लखनऊ दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत की। उसके बाद जनसत्ता एक्सप्रेस, लोकमत समाचार व स्वदेश जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्र में काम करने का मौका मिला। प्रिंट मीडिया में ब्यूरो प्रमुख व संपादक का दायित्व निभाने के बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडया में प्राइम न्यूज़ में ब्यूरो प्रमुख व नेशनल वॉइस चैनल में संपादक के दायित्व का निर्वहन किया। करीब 25 वर्ष से उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय से मान्यता प्राप्त पत्रकार है। गत चार वर्ष से दैनिक एक संदेश व यूनाइटेड भारत में समूह संपादक की जिम्मेदारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button