Slide 1
Slide 1
ब्रेकिंग न्यूज़सोनभद्र

सोनभद्र : खदान हादसा, पत्थर के मलवे में दबें मजदूर, मचा हड़कंप

ब्लास्टिंग के लिए नौ कंप्रेसर मशीनों से खदान में होल कर रहे दर्जनों मजदूरों कें दबें होने की आशंका

अधिकारियों कि लापरवाही से हों रहा खनन हादसा, बगैर सेफ्टी के कार्य कर रहे मजदूर दो की मौत

राकेश चंदेल
हिन्दुस्तान संदेश/सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी स्थित कृष्णा माइंस पत्थर खदान में शनिवार को दोपहर बाद अचानक पत्थर भसकने से दर्जनों मजदूर मलवे  में दबने की आशंका । सूचना पर पहुंची पुलिस ने मलवे के नीचे से दबे मजदूरों को बाहर निकलने में जूटी ओबरा थाना अंतर्गत बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र के कृष्णा माइनिंग स्टोन खदान में मनमाने ढंग से उत्तर प्रदेश उप खनिज परिहार नियमावली 2021 का उल्लंघन करते हुए खनन कार्य जारी था। चर्चा रही कि आज जनपद के चोपन में मुख्यमंत्री के आगमन पर भी खनन कार्य को बंद नहीं कराया गया था, ऐसी स्थिति में खनन व्यवसायियों द्वारा जानबूझकर चुपके चोरी से खनन कार्य को अंजाम दिया जा रहा था। जानकारी के अनुसार कई कंप्रेसर मशीनों को लगाकर पत्थरों में होल किया जा रहा था, इस दौरान खनन क्षेत्र के एक हिस्से पहाड़ी का नीचे सरक गया , जिसमें दर्जनों से ज्यादा मजदूर दबकर मालवे में तब्दील हो गए।  बताया जा रहा है कि कई बार अवैध खनन को लेकर कृष्णा माइनिंग स्टोन चर्चा में रही है। बाबजूद इसके अवैध खनन जारी रहा। दबंग व्यवसाईयों द्वारा पैसे के बदौलत नियमों को ताक पर रखकर कराए जा रहे अवैध ब्लास्टिंग, एवं खनन से यह हादसा होना बताया जा रहा है। उधर मलवे के नीचे कितने मजदूर दबे है, समाचार लिखे जाने तक पुष्टि नहीं हो सकी थी। पुलिस मजदूरों के शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर इस हादसे में दर्जनों मजदूर पत्थर के मलवे के नीचे दबे होने की चर्चा रही। सूचना पर देर शाम जिलाधिकारी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया। डीएम ने कहा कि घटना के मुख्य वजहों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। जिम्मेदारो पर कड़ी कार्यवाही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button