Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशमऊ

मऊ : विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में 90% डिजिटाइजेशन कार्य पर बूथ अधिकारियों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

सतीश कुमार पांडेय

मऊ।जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR)के दौरान 25 नवंबर तक 90% अथवा उससे अधिक डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इन बूथ लेवल अधिकारियों में मऊ विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 117 के बूथ लेवल अधिकारी शाहिद जमाल ने तो 100% कार्य पूर्ण कर लिया है। शाहिद जमाल विभाग शिक्षा विभाग से जुड़े हैं। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र मऊ के बूथ संख्या 192 पर तैनात आंगनबाड़ी कार्यकत्री मोहसीना परवीन ने भी लगभग 95% डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण कर लिया है। विधानसभा क्षेत्र मधुबन के बूथ संख्या 399 पर तैनाद ध्रुव कुमार एवं बूथ संख्या 161 पर तैनात मनोज कुमार यादव, मऊ विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 382 पर तैनात अनिल कुमार ने भी 93% से 95% के बीच डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण कर लिया है। यह सभी शिक्षा विभाग के कर्मचारी हैं। ज्ञातव्य है कि जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र ने कुछ दिनों पूर्व ही यह घोषणा की थी कि जिन बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा 25 नवंबर तक विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का कुल 90% से ऊपर डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा, उन्हें जनपद स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
इन बूथ लेवल अधिकारियों को सम्मानित करते हुए जिलाधिकारी ने आज एक अन्य घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि 29 नवंबर तक अपने संबंधित विधानसभा क्षेत्र में सबसे बेहतर कार्य करने वाले पांच बूथ लेवल अधिकारियों को उनके सहयोगियों के साथ 30 नवंबर को जनपद स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि अगर तकनीकी कारणों से डिजिटाइजेशन कार्य नहीं हो पाया है तो भी सबसे ज्यादा फॉर्म कलेक्शन करने वालों को इस सूची में रखा जाएगा। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों के सहयोग हेतु कई स्थलों पर ग्रामीण स्तर के कर्मचारियों को सहयोगी के रूप में लगाया गया है,जिनके कारण इस कार्यक्रम में तेजी देखने को मिल रही है। उन्होंने बताया कि इस तरह के सम्मान समारोह कार्यक्रमों से क्षेत्र में काम करने वालों को सम्मान देने के साथ ही साथ अन्य लोगों में प्रोत्साहन की भावना भी जागृत करना मुख्य उद्देश्य है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह एवं निर्वाचन कार्यालय जुड़े अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button