Slide 1
Slide 1
आजमगढ़उत्तर प्रदेशक्राइम

आजमगढ़:कायदे में रहोगे तो सोचूंगी, वरना जेल भेज दूंगी… CO सदर पर डॉक्टर पति ने लगाया गंभीर आरोप

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। पुलिस आमतौर पर दूसरों के विवादों को सुलझाती है, लेकिन आजमगढ़ में एक महिला पुलिस अधिकारी खुद अपने वैवाहिक विवाद में उलझ गई हैं। जिले की सीओ सदर आस्था जायसवाल पर उनके डॉक्टर पति ने गंभीर आरोप लगाए हैं। डॉ. सत्यम गुप्ता, जो आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात हैं, उन्होंने अपनी पत्नी सीओ सदर पर मानसिक प्रताड़ना और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पत्नी उनसे बात नहीं करतीं, और बातचीत की कोशिश करने पर जेल भेजने की धमकी देती हैं। डॉ. सत्यम का विवाह जून 2023 में बलिया निवासी आस्था जायसवाल से हुआ था। अप्रैल 2024 में दंपति के घर बेटे का जन्म हुआ। पति का आरोप है कि बच्चे का नाम उनकी सहमति के बिना बदल दिया गया। पहले नाम अथर्व गुप्ता था, जिसे अब अथर्व जायसवाल कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद उनकी पत्नी की कभी विधिवत विदाई नहीं हुई और अब वह अलग रह रही हैं। पति का कहना है कि सीओ सदर ने उन्हें चेतावनी दी,“कायदे में रहोगे तो सोचूंगी, वरना जेल भेज दूंगी।”मामले को लेकर डॉ. सत्यम ने आज आजमगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि मार्च 2025 में तलाक के लिए आवेदन किया है, जो अदालत में विचाराधीन है। जब इस पूरे मामले पर सीओ सदर आस्था जायसवाल या उनके परिजनों से बात करने की कोशिश की गई तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अब देखना यह होगा कि कानून के रखवालों के बीच यह निजी विवाद किस दिशा में जाता है और क्या पति को न्याय मिल पाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button