आजमगढ़ : पूर्व मंत्री स्व चन्द्रजीत यादव का जन्मदिवस मनाया गया

गोविंद लाल शर्मा
आजमगढ़। हरवंशपुर स्थित स्व०चन्द्रजीत यादव के आवास पर उनका जन्मदिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने उन्हें भविष्य दृष्टा नेता बताया। चन्द्रजीत यादव अपने समय में भविष्य की राजनीति के प्रति बहुत ही सजग रहा करते थें। वे हमेशा कहा करते थे कि लोकतंत्र अगर कमजोर होगा तो देश की जनता कमजोर हो जायेगी, देश कमजोर हो जाएगा। इसलिए लोकतंत्र की हिफाजत सबसे महत्वपूर्ण अंग है। कार्यक्रम के आयोजक राम जनम यादव ने आगुतंको का स्वागत वंदन करते हुए सभी को बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार यादव व संचालन अरविंद कुमार ने किया।इस अवसर पर चन्द्रपाल सिंह, कांग्रेस शहर अध्यक्ष काजी रियाजुल हसन,जिला महासचिव मंतराज यादव,निजामाबाद विधायक आलम बदी, ओबीसी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, ओबीसी प्रदेश उपाध्यक्ष रामगणेश प्रजापति, मुन्नु यादव, खुर्शीद आलम,तेज बहादुर यादव, गोविन्द शर्मा आदि गणमान्य उपस्थित रहें।




