Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशक्राइममिर्जापुर

मिर्जापुर के खनन में इलाहाबाद का परमिट,सोनभद्र के खनन व्यवसायी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

तारा त्रिपाठी
अहरौरा/मिर्जापुर।खनन उपयोग मे बड़े पैमाने पर घोटालेबाजी कर राजस्व को क्षति पहुंचाने के आरोप में सोनभद्र निवासी खनन व्यवसायी रमाशंकर दूबे सहित 4 अन्य के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है, गौरतलब है कि इलाहाबाद के परमिट का मीरजापुर जिले में इस्तेमाल का खुला खेल महिनो से चल रहा है, इसका खुलासा तब हुआ जब लगभग दो महीने पूर्व अहरौरा निवासी एक बड़े खनन माफिया के छोटे भाई को संलिप्तता के आरोप में घर दबोचा गया तो खनन महकमे में व्यापारियों द्वारा किये जा रहे घोटाले का खुलासा हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को जिला खान अधिकारी जितेंद्र सिंह खिनज पदार्थ लदे वाहनो की चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान अहरौरा थाना क्षेत्र के सोनपुर मे गिट्टी लदे वाहन को रोका गया तो वाहन चालक गिट्टी लदे वाहन को मौके पर छोड़ भाग निकला, इसी बीच अधिकारियों का लोकेशन वाहन चालकों को उपलब्ध कराने के खेल में शामिल और गैर जिले के परमिट को मीरजापुर जिले में उपयोग कराने मे संलिप्त आरोपी मुमताज खान पुत्र शाकिर खान खनन अधिकारी के जद में बड़े पैमाने पर घोटाला कर राजस्व को क्षति पहुंचाने का खेल आ गया।

जब खान अधिकारी द्वारा आरोपी से पूछताछ किया गया तो लंबे पैमाने पर किये जा रहे एक बड़े घोटाले का खुलासा हुआ, खान अधिकारी द्वारा दर्ज कराये गये मुकदमे के अनुसार आरोपी मुमताज ने स्वीकार किया है कि उक्त वाहन पर गि‌ट्टी स्थानीय सोनपुर स्थित बसंत क्रशर प्लांट से लोड कराया गया है जबकि उसमे परमिट इलाहाबाद के मेजा तहसील अंतर्गत आने वाले भटौती गांव स्थित खदान जिसके लीज होल्डर रमाशंकर दूबे निवासी ग्राम कम्हारी थाना रावर्टसगंज, सोनभद्र के है उनके खदान का लगा है, जो आपराधिक कृत्य के श्रेणी में आता है, गौरतलब है कि मीरजापुर जिले में वर्तमान समय में परमिट का काफी क्राइसिस चल रहा है जिससे क्रशर प्लांट संचालकों में खलबली मची हुई है, क्रशर प्लांट संचालक अपने गि‌ट्टी को बेचने के लिए गैर जनपदों का परमिट इस्तेमाल कर रहे है, और गैर जनपदों के लीज होल्डर मीरजापुर में अपने परमिट खपा मोटा माल खपा रहे है, अब इसमें घोटाला दो तरफा है, इलाहाबाद में खनन हुआ।उसमें खनन व्यवसायी ने अपना परमिट लगाया नहीं और मीरजापुर में प्लांट संचालक बोल्डर तो मीरजापुर के खदानो से खरीद रहे है लेकिन गिट्टी जब बेच रहे है तो उसमे परमिट इलाहाबाद का लगा रहे, जो एक जबरदस्त घोटाले को इंगित कर रहा है, इस घोटालेबाजी के खेल में इलाहाबाद के लीज होल्डर रातोंरात मालामाल है रहे है क्योंकि वहा उन्हें सस्ते घनफीट मे रायल्टी जारी किया गया है जबकि मीरजापुर में रायल्टी काफी उंचे दर पर है, ऐसे मे रमाशंकर दूबे जैसे खिनज व्यवसायी गड़बड़झाला कर खुद तो मोटा माल काट रहे है, जबकि सरकार को जमकर चूना लगा राजस्व को क्षति पहुंचाया जा रहा है, जिला खान अधिकारी जितेंद्र सिंह की तहरीर पर अहरौरा थाने में लीज होल्डर रमाशंकर दूबे निवासी कम्हारी थाना रावर्टसगंज सोनभद्र स्थित खदान ग्राम घटौती तहसील मेजा, इलाहाबाद, वाहन चालक सभाजीत, वाहन स्वामी शाकिर खान, मुमताज सभी निवासी अहरौरा मीरजापुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 317(2), प्रिवेंशन आफ डैमेज टू पब्लिक प्रापर्टी एक्ट 1984 की धारा 3 के तहत मुकदमा कायम कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button