Slide 1
Slide 1
धर्मबलिया

बलिया:बड़े-धूम धाम से मना संत बाबा गणिनाथ जी का जन्मोत्सव

श्री गणिनाथ संदेश पुस्तक हुआ विमोचन

राजेश महाजन/बलिया।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज कदम चौराहो स्थित श्रीगणिनाथ मंदिर पर श्री गणिनाथ जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में अध्यक्ष उमेश प्रताप एडवोकेट की अध्यक्षता में मंदिर के पुजारी आचार्य मृत्युंजय मिश्रा की देखरेख में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन के साथ हवन आदि का कार्यक्रम संपन्न हुआ। भजन गायक अभिषेक गगन ,संगम राजा एवं रानी वर्मा ने सावन बाद भादो महीना सुहावन हो सोहर गायन करते हुए उपस्थित लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।इस ऐतिहासिक जन्मोत्सव में वैश्य समाज के सभी वर्गों ने भाग लिया।जिसमें साहू हितकारिणी सभा के अध्यक्ष अरुण कुमार साहू, मोदनवाल समाज के अध्यक्ष रवि शंकर मोदनवाल ,कसौधन समाज के अध्यक्ष राम नरेश जी,बरनवाल समाज के अध्यक्ष कृष्णा बरनवाल, कांदु समग्र विकास मंच के अध्यक्ष पंचानंद गुप्ता, जयसवाल समाज के अध्यक्ष विजय गुप्ता,रौनियार समाज के अध्यक्ष श्याम बाबू रौनियार,स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष अभिषेक सोनी,अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अनुज अग्रवाल,अग्रहरि समाज के अध्यक्ष आशीष अग्रहरी, केसरी समाज के अध्यक्ष दीनानाथ केसरी, व्यापारी नेता अरविंद गांधी आदि सभी लोग अपने-अपने समस्त पदाधिकारी के साथ उपस्थित रहें। जिनका मंदिर अध्यक्ष उमेश प्रताप द्वारा माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए स्वागत किया। श्री गणिनाथ संदेश नामक स्मारिका का विमोचन इस मौके पर किया गया। गणिनाथ जन्मोत्सव के पूर्व संध्या पर आयोजित प्रतियोगिताओं में कक्षा-1-से-5-तक चित्रकला एवं पेंटिंग में सान्वी गुप्ता ने प्रथम ,सनाया गुप्ता ने द्वितीय तथा ऋषभ गुप्ता ने तृतीय स्थान तथा कक्षा 6 से 8 तक चित्रकला एवं पेंटिंग में आयुष गुप्ता तृतीया ,कोमल गुप्ता द्वितीय तथा अंशिका गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।इसी के साथ में मेहंदी प्रतियोगिता में आयुषी गुप्ता प्रथम, निमिता गुप्ता द्वितीय तथा लक्ष्मी गुप्ता ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया lजन्मोत्सव को सफल बनाने में शिवम गुप्ता ,करण गुप्ता गणेश प्रसाद गुप्ता,अश्वनी कुमार रिंकू गुप्ता राम इकबाल जी, बिजेंद्र प्रसाद जी शारदानंद जीएवं पवन सभासद जी आदि लोगों ने अपना योगदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button