
सुशील कुमार की रिपोर्ट…
रोहतास।जिला के अकोढ़ी गोला प्रखंड क्षेत्र के ग्राम चांदी के महात्मा गांधी फुटबॉल क्लब ने गांधी सेवा आश्रम-खेल मैदान मे स्वतंत्रता दिवस पर दाउदनगर बनाम सासाराम के मध्य भव्य फुटबॉल मैच का आयोजन किया ।उद्घाटन जिला परिषद सीमा सिंह फिता काटकर की। भाजपा प्रदेश नेता राजू गुप्ता, पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने फुटबॉल को कीक मार खेल की अनुमति दी। दोनों टीमें 26 मिनट तक काफ़ी मशक्त किया अगले मिनट मे सासाराम की टीम ने दाऊदनगर मे गोल करते हुए एक- शून्य से बढ़त बनाया। इसी उमंग से पुनः इंटरवल पूर्व ही दूसरा गोल भी दाऊदनगर मे करते हुए सासाराम की टीम ने दो- ज़ीरो से बढ़त बनाया। दाऊदनगर टीम काफ़ी मशक्त, प्रयास करने के वावजूद भी एक भी गोल सासाराम की तरफ नहीं कर पायी, जिसमें सासाराम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। मैच के दौरान खिलाड़ियों में गजब का उत्साह और जोश देखने को मिला, जिसने दर्शकों को भी उत्साहित किया।इस अवसर पर अकोढ़ी गोला क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार,पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह, भाजपा प्रदेश नेता राजू गुप्ता, राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रदेश नेता जितेंद्र कुमार उर्फ रिंकू सोनी, Vip पार्टी जिलाध्यक्ष विवेक कुशवाहा, जदयू जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा, सुषमा पासवान, जिला पार्षद सीमा सिंह, उत्तम सिंह, नेजाम हुसैन, राजद प्रखंड अध्यक्ष बेशलाल सिंह, चांदी मुखिया प्रतिनिधि कृष्णा गुप्ता, अशोक चन्द्रवंशी, बलिगाव पैक्स अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, विनय सिंह, भाजपा उत्तरी प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, सरपंच प्रतिनिधि जाकिर हुसैन, समिति प्रतिनिधि मनोज, हरेराम गुप्ता और गुमान सिंह, उदय सिंह, श्रीराम प्रजापति सहित सैकड़ो दर्शको का हौसला अफजाई करते हुए खेल का आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय लोक मोर्चा का प्रदेश महासचिव सह सासाराम विधानसभा प्रभारी बनारसी कुशवाहा के कुशल नेतृत्व में किया गया, जिसने इस आयोजन को और भी आकर्षक बनाया। मैन ऑफ द मैच दाउदनगर का कैप्टन रवि कुमार और मैन ऑफ द सीरीज से सासाराम गोलकीपर आदिल इमाम को नवाजा गया।पुराने और अनुभवी खिलाड़ी रहे देवेंद्र सिंह ने काफी अच्छे ढंग से रेफरी का कार्य किया। वही लाइनमैन के रूप में निरंजन कुमार, पिंकू सिंह और गोल जज के रूप में मोहन सर, इंजीनियर रिंकू सर, संतोष गुप्ता, भोला यादव काफी सक्रिय रहे। यह फुटबॉल मैच न केवल खेल के प्रति उत्साह को बढ़ावा देने वाला रहा, बल्कि सामुदायिक एकता और सहयोग का भी प्रतीक बना। धनंजय कुमार उर्फ़ धुन, सोनू कुमार, निर्भय सिंह, सुनील लाइट, मुनिल शर्मा, रंजीत यादव सहित सभी ग्रामीणों का योगदान काफ़ी प्रशंसनीय रहा।




