Slide 1
Slide 1
बिहारबोधगयाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बोधगया: पीएम मोदी 13 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा,करेंगे जनसभा को संबोधित


बोथगया से सुशील कुमार की रिपोर्ट…

विधानसभा चुनाव 2025 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं।शुक्रवार को पीएम मोदी गया जिले के बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय परिसर से जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे बिहार को करीब 13 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का तोहफ़ा देंगे।वे गयाजी में छह योजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आठ की आधारशिला रखेंगे।इस मौके पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए के कई नेता मौजूद रहेंगे।ंमगध विश्वविद्यालय परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए दो मंच तैयार किए गए हैं। मुख्य मंच पर 60 अतिथियों के बैठने की व्यवस्था होगी। वहीं दूसरे मंच पर 150 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। गयाजी जिले के अलावा अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद समेत झारखंड के चतरा और कोडरमा जिलों से भी लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है।पीएम मोदी के आगमन को लेकर गयाजी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर जर्मन पंडाल तैयार किया गया है, जहां 3 लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना है। शहर में लगभग 150 स्थानों पर चेक प्वाइंट बनाए गए हैं। गया एयरपोर्ट से विश्वविद्यालय परिसर तक पूरे रास्ते बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।

पीएम मोदी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन और बुद्ध सर्किट ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
पीएम मोदी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन और बुद्ध सर्किट ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। वे सुबह 8:50 पर दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होंगे। उनकी फ्लाइट गया एयरपोर्ट पर सुबह 10:25 बजे उतरेगी। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से बोधगया जाएंगे। वहां वे मगध विश्वविद्यालय में विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी सुबह 10:25 बजे गया एयरपोर्ट पर उतरेंगे। फिर वे हेलीकॉप्टर से 10:50 पर बोधगया हेलीपैड पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे, प्रधानमंत्री मोदी मगध विश्वविद्यालय परिसर में मंच पर पहुंचेंगे। वहां वे अलग-अलग विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले 16 अप्रैल 2024 को गया के गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित किया था।


पीएम मोदी दोपहर 1:30 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे सिमरिया, करेंगे पुल का निरीक्षण
पीएम मोदी औंटा-सिमरिया पुल का जायजा, लेंगे पीएम मोदी दोपहर 12:30 बजे गयाजी से हेलीकॉप्टर से सिमरिया (बेगूसराय) के लिए रवाना होंगे। वह दोपहर 1:30 बजे सिमरिया पहुंचेंगे। वहां वह 15-20 मिनट तक पुल का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 2:05 बजे वह पटना के लिए रवाना हो जाएंगे। फिर 2:50 बजे पीएम मोदी पटना एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए उड़ान भरेंगे। पीएम मोदी का यह दौरा औंटा-सिमरिया पुल के लिए महत्वपूर्ण है। वह खुद पुल की प्रगति देखना चाहते हैं।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button