Slide 1
Slide 1
आगराउत्तर प्रदेश

आगरा:मण्डल के जिला पंचायतों के लंबित ऑडिट प्रस्तरों के निस्तारण के संबंध में मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक

आकाश वर्मा
आगरा। आगरा मण्डल के जिला पंचायतों के लंबित ऑडिट प्रस्तरों के निस्तारण के संबंध में आज बुधवार को लघु सभागार में मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में विगत कार्यवाही तथा जिला लेखा परीक्षा अधिकारी सहकारी समितियां एवं पंचायत, द्वारा जारी प्रतिवेदनों पर जिला स्तरीय समितियों से प्राप्त अनुपालन आख्या पर चर्चा की गयी। अवगत कराया गया कि वर्ष 2016 से 2025 तक आगरा में कुल 23, मथुरा में 33 और मैनपुरी में सिर्फ एक प्रस्तर की स्थिति असंतोषजनक है जबकि फिरोजाबाद में वर्ष 2021 तक के 5 प्रस्तर असंतोषजनक है।आगरा जनपद में लंबित प्रस्तरों को लेकर मण्डल आयुक्त महोदय द्वारा निर्देश दिए गये कि छोटी-छोटी आपत्तियों का त्वरित निस्तारण किया जाए, जिन प्रस्तरों में भुगतान हो गया है अथवा कटौती की जानी है, की कार्यवाही करते हुए शेष वसूली की जाए। वहीं मथुरा जनपद में लंबित प्रस्तरों के संबंध में निर्देश दिए कि प्राप्त चालानों के आधार पर ही प्रस्तरों का निस्तारण किया जाए। जिन प्रस्तरों में कर जमा नहीं कराया जा रहा है, उनमें आरसी जारी कर वसूली की जाए। ग्रामीण क्षेत्र में होने वाले समस्त कार्यों की बीडीओ और डीपीआरओ से जानकारी लेने के उपरान्त ही पब्लिकेशन किया जाए। इसके अलावा जिन प्रस्तरों में वसूली नहीं हो पा रही है, उन्हें शासन को अवगत कराया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button