Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशवाराणसी

वाराणसी:मुस्लिम महिलाओं ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर मोदी को भेजी राखी

मोदी को अपने हाथ से बनाई राखी भेजी,मोदी के कलाई पर सजेगी बनारस की मुस्लिम बहनों वाली राखी

सुशील कुमार मिश्र/ वाराणसी। उधर संसद में पाकिस्तान को सबक सिखाने वाले ऑपरेशन सिन्दूर को लेकर पूरा विपक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को घेरने में लगा है और इधर उन्हीं के संसदीय क्षेत्र में मुस्लिम महिलाओं ने नरेन्द्र मोदी को ऑपरेशन सिन्दूर की कामयाबी पर राखी भेजा। मुस्लिम महिला फाउंडेशन एवं विशाल भारत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में लमही के सुभाष भवन में बड़ी संख्या मंल मुस्लिम महिलाओं ने ढोलक की थाप पर मोदी जी के लिए गीत गाये। टिक्की, सितारा, गोटा, किरन के साथ ऑपरेशन सिन्दूर का लोगों लेकर अपने हाथों से राखी निर्मित किया।मुस्लिम महिलाओं ने राखी बनाकर मोदी विरोधियों को स्पष्ट संदेश दिया कि वो मोदी से रिश्तों से बंधी है। कुछ राखी ऑपरेशन सिन्दूर की बनाई गई थी जिसको मोदी जी को भेजा गया। कुछ राखी नरेन्द्र मोदी के चित्रों की बनाई गई, जिसको रक्षाबंधन वाले दिन मुस्लिम महिलाएं एक दूसरे को बंधेगी। मुस्लिम महिलाओं के साथ हिन्दू महिलाएं भी चटक सिन्दूर लगाकर आयी थी। भले ही विरोधी मोदी का विरोध कर रहे हो, मोदी विरोधियों को बनारस की मुस्लिम महिलाओं ने जबाव दिया। पाकिस्तान के आतंकियों से बिना डरे मुस्लिम महिलाओं ने मोदी का न सिर्फ समर्थन किया बल्कि मोदी से भाई का रिश्ता बनाया जो कयामत तक चलेगा।मुस्लिम महिला फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाज़नीन अंसारी ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर से मोदी  ने पाकिस्तान को घुटने पर ला दिया, बहन बेटियों का सिन्दूर उजाड़ने वालो सबक सिखाया गया। सिन्दूर की कीमत एक भाई से बढ़कर और कौन जान सकता है जो हर कीमत पर अपने बहन के सम्मान और उसके सिन्दूर की रक्षा के लिए अपने जान की बाजी लगा देता है।सिन्दूर भारत की महान संस्कृति, परम्परा और उच्च चरित्र का प्रतीक है। विशाल भारत संस्थान की राष्ट्रीय महासचिव डॉ० अर्चना भारतवंशी ने कहा कि मोदी जी ने देश की लाज रखी।

पाकिस्तान उजाड़ दिया जाएगा।
महिलाओ ने गीत गाये-
हमार मोदी भइया
राखी बाधब तोरे कलईया पे
एक एक मिसाइल से पाकिस्तान के बेधला
आतंकियन के घरवा उजडलन
हमार मोदी भईया
इस अवसर पर खुर्शीदा बानो, नगीना बेगम, डॉ० मृदुला जायसवाल, आसमा ज़बी, महरुननिश, रौशनजहां, मुन्नी, गुलशन बानो, नरगिस, जमीला, रुखसार, रमता, सुनीता, मैना, पार्वती, सरोज, अंजू, ममता, इली, खुशी, उजाला, दक्षिता आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button