वाराणसी: संगीत के बीच हुआ पुस्तक का विमोचन

पूत के पांव पालने में दिख जाते – डॉ. अनुराधा बनर्जी
सुशील कुमार मिश्र
वाराणसी । युवा लेखिका रिद्धिमा मिश्रा लिखित कविता संग्रह इंग्लिश पोयम बुक इट्स कोल्ड आउटसाइड इजेंट इट का छावनी क्षेत्र के होटल टॉप इन टाउन में विमोचन किया गया। पुस्तक में मानव धारणाओं को व्यक्त करती हुई रचनाएं हैं। इसमें प्रोफेसर अनुराधा बनर्जी बसंत वूमेन कालेज की प्राचार्या प्रोफेसर अलका सिंह पूर्व सीएमओ डाक्टर बीवी सिंह, डॉ. सूचारिता गुप्ता ने लेखिका को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं स्वस्तिवाचन से हुआ. इस दौरान विदुषी सूचरिता गुप्ता ने वंडिशो को सवर दिया। बोल थी ‘ एही ठईया मोतिया हेरई ली हो रामा ‘ जिससे माहौल खुशनुमा बन गया। मुख्य अतिथि डॉ. अलका सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैंने आज तक इतनी ऊर्जा के साथ कहीं भी पुस्तक विमोचन नहीं देखा,हर मां – पिता को बच्चों की रुचि को आगे बढ़ाना चाहिए। जिससे उसकी प्रतिभा निखर सके। दिल से लिखी गई किताब है। प्रोफेसर अनुराधा बनर्जी ने कहा कि मैंने पुस्तक को अच्छी तरह पढ़ा है। जब मन में वेग आ जाता है।
तो रुकता तभी है जब लेखनी को आयाम मिल जाता। किताब एक कविता को पढ़ने के बाद हिंदी अनुवाद कर बताया कि रिद्धिमा ने जीवन को नजदीकी दी है कि जीवन में बिखराव और खालीपन है। चारो तरफ से मै घिरी हुई हूं, सभी प्यार करने वाले है लेकिन अकेलापन भी है…। लियाकत अली ने कविता पाठ किया। हशम तुराब ने बनारस की गलियों और इनकी पहचान पर एक कविता सुनाया। लेखिका रिद्धिमा बी फार्मा अंतिम वर्ष की छात्र है।जिसे बचपन में ही कविता लिखने का शौक हो गया। यह किताब करोना काल में लिखी गई। जिसे दिल्ली के पीब्लिसर राइटर्स ने छापा। यह पुस्तक अमेज़न पर उपलब्ध है। इस अवसर पर रामजन्म मिश्रा, मताप्रसद मिश्रा, हरीश पाठक, कमल कुमार सिंह, दीपक, रेवांतक, विनोद सेठ आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




