Slide 1
Slide 1
वाराणसी

वाराणसी:बूंद बूंद नहीं बरतेंगे,तो बूंद बूंद को तरसेंगे

पानी की बर्बादी से बचे:संत स्वामी श्री प्रेम स्वरूप दास
सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी
तेजी से गिरते जा रहे भूजल स्तर अधिकांश घरों में दैनिक कार्यों में पानी की कमी से हो रहे किल्लत को देखते हुए जरूरत के हिसाब से पानी का इस्तेमाल एवं व्यर्थ में पानी की बर्बादी ना करने के साथ-साथ इसके अनावश्यक रूप से हो रहे बर्बादी को गंभीरतापूर्वक रोकने तथा जल संरक्षण के लिए अपने पास पड़ोस के पड़ोसियों को डोर टू डोर अपील के साथ प्रचार प्रसार के माध्यम से जागरूक करने हेतु *मछोदरी स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर के महंत स्वामी संत श्री प्रेम स्वरूप दास जी के आवाहन पर* भैरवनाथ स्थित श्री वल्लभ विद्यापीठ बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्राओं को सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस क्लब के बैनर तले संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल लक्ष्मी  नर्सिंग कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ अशोक कुमार राय,कालेज की प्रधानाचार्य डॉ० मुक्ता पांडे,  कोषाध्यक्ष नंद कुमार टोपी वाले एवं गणेश सिंह के नेतृत्व में शपथ दिलाया गया।

उपरोक्त अवसर पर सभी वक्ताओं ने कहां की हमारे देश में लगातार गिर रहा भूजल स्तर चिंता की बात है। यदि समय रहते इस और ध्यान नहीं दिया गया तो देश के लोगों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ेगा। बेंगलुरु जैसी झीलों की नगरी जल संकट से जूझ रही है, यही नहीं देश के अन्य हिस्सों में भी जल- संकट की विकराल स्थित है। अभी भी हमारे देश के करोड़ों लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंचता है। इस समस्या के समाधान का एक तरीका जल संरक्षण है। ऐसे में आवश्यक है कि हम पानी के सदुपयोग और वर्षा जल को संग्रहित करने के महत्व को समझें। जल ही जीवन है यह तो सभी जानते हैं लेकिन इसके दुरुपयोग से बाज भी नहीं आते हैं, ऐसे लोगों को पानी के महत्ता के बारे में समझाते हुए जागरूक करने की आवश्यकता है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष समाजसेवी मुकेश जायसवाल,डॉ अशोक कुमार राय, डॉ० मुक्ता पांडे, नन्द कुमार टोपी वाले,गणेश सिंह, के साथ कॉलेज की सैकड़ों छात्राएं शामिल थी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button