Slide 1
Slide 1
क्राइमदेवरिया

देवरिया:राम बारात के ग्राम भ्रमण के समय मनबढ़ों ने किया हमला,7लोग हुए घायल

असगर अली
देवरिया। एकौना थाना क्षेत्र के  एकौना गांव में राम बारात के भ्रमण के समय बवाल हो गया। गांव के ही दूसरे टोले के कुछ मनबढ़ों ने बृहस्पतिवार शाम राम बारात के दौरान हमला कर दिया। राम और लक्ष्मण बने कलाकारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। दोनों कलाकारों के सिर पर चोटें आई हैं। इस घटना में रामलीला के सात कलाकार घायल हुए हैं। सूत्रों के अनुसार रामलीला के मेले में लड़कियों से छेड़खानी कर रहे कुछ युवकों को समिति के सदस्यों ने डांट-फटकार लगाई थी और कार्रवाई के लिए पुलिस सूचना भी दी थी। इससे खरी खाए मनबढ़ नाराज थे और राम बारात के दिन मौका देखकर हमला कर दिया था।हमले से नाराज लोग एकौना थाने पर धरने पर बैठ गए। पुलिस पर लापरवाही बरतने और कार्रवाई न करने का आरोप लगाया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना पर पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन मौके पर पहुंचे। हकीकत जानने के बाद लापरवाही बरतने के आरोप में थानाध्यक्ष उमेश वाजपेयी और एसआई शिव बचन को लाइन हाजिर कर दिया। बताते चले एकौना गांव में 22 सितंबर से रामलीला का मंचन चल रहा था। 7 अक्टूबर मंगलवार को गांव में मेला लगा। इस दौरान कुछ मनबढ़ युवक, लड़कियों के साथ छेड़खानी करने लगे। लड़कियों ने विरोध किया तो झगड़ा पर उतर आए। पीड़ित युवतियों ने रामलीला समिति में शिकायत की। समिति के आदर्श पांडेय, शिवमंगल पांडेय और अतुल पांडेय, युवतियों के साथ मौके पर पहुंचे। युवकों को गांव का आयोजन होने का हवाला देते हुए समझाया। कहासुनी हुई और फिर विवाद शुरू हो गया। समिति के लोगों ने पुलिस बुला ली। समिति के लोगों का आरोप है कि पुलिस आई तो जरूर लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद युवकों का मनोबल और बढ़ गया। रामलीला खत्म होने पर गुरुवार शाम गांव में राम बारात निकाली गई। मनबढ़ युवक पहले से तैयार थे। रास्ते में शिव कुमार, रोशन, विश्वजीत, अंकुल, विपिन, थरंगा, गोलू, विशाल, मुन्ना, सर्वेश, पंकज और सतीश सहित 25 लोगों ने समिति के लोगों पर हमला कर दिया। राम बाराम निकाले युवकों को कुछ समझ नहीं आया। अफरा-तफरी मच गई।दबंगों ने राम और लक्ष्मण बने कलाकारों की पिटाई करनी शुरू कर दी। मनबढ़ युवकों ने राम की भूमिका निभा रहे आदर्श पांडेय और लक्ष्मण की भूमिका में शिवमंगल पांडेय सहित रामलीला कमेटी अध्यक्ष अतुल पांडेय समेत कुल सात लोगों को खूब मारा। मार कर सभी लोग फरार हो गए।मामला बढ़ता देख पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन और एएसपी आनंद कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने 12 नामजद सहित 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। एसपी ने लापरवाही बरतने के आरोप में थाना इंचार्ज उमेश वाजपेयी और उपनिरीक्षक शिव बचन को लाइन हाजिर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि राम बारात के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button