आगरा: पुलिस की टप्पेबाज गैंग से मुठभेड़,गोली लगने से तीन घायल,5 गिरफ्तार

आगरा। थाना न्यू आगरा क्षेत्र के पोइया घाट पर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब मंगलवार-बुधवार की रात पुलिस और टप्पेबाज गैंग आमने-सामने आ गए। मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में पुलिस की गोलियां लगने से तीन अपराधी घायल हो गए जबकि दो अंधरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे जिनको बाद में गिरफ्तार कर लिया। तीनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी अनुसार वादी द्वारा थाना न्यू आगरा पर सूचना दी गयी कि वादी तक्षशिला कॉलोनी केन्द्रीय हिन्दी संस्थान रोड़ खंदारी आगरा के रहने वाले है। 16 मई की सुबह वादी टहलने निकले थे। घर वापस आते समय गनपति अपार्टमेन्ट के सामने से एक बाइक सवार व्यक्ति ने वादी को रोककर पता पूछा वादी ने पता ज्ञात न होना बताया तभी एक व्यक्ति ओर आया वह भी पता पूछने लगा वादी ने उसे भी मना कर दिया। वह दोनों लोग वही खड़े होकर एक लाख रूपये की बात करने लगे ओर उन दोनों ने वादी को भी अपनी बातों में लगा लिया और बातों ही बातों में उन्होनें व दी की सोने की जंजीर और सोने की अंगूठी उतरवा ली और भागने लगे वादी के शोर मचाने पर पीछे से एक तीसरा व्यक्ति आया और वादी से कहने लगा कि आप चिंता न करे वह उन्हें पकड़ लेगा और वह उन्हें अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर भाग गया। उपरोक्त टप्पेबाजी की घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना न्यू आगरा पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। 21 मई को गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर टप्पेबाजी कर ठगी की घटना कारित करने वाले 05 अभियुक्तों महेन्द्र, मनोज गोस्वामी, हकीम गोस्वामी, कुलदीप व जगदीश उर्फ जग्गू को दयालबाग पोहिया घाट के पास पुलिस टीम द्वारा रोकने पर उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर अवैध तमंचे से जानलेवा हमला करते हुए फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्यवाही में 3 अभियुक्त महेन्द्र, मनोज, व हकीम गोस्वामी पैर में गोली लगने से घयाल हो गये। पुलिस मुठभेड़ मे घायल तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं उनके 2 अन्य साथियों कुलदीप व जगदीश को गिरफ्तार किया गया पुलिस। पुलिस टीम द्वारा घायल अभियुक्तो को इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया। अभियुक्तो के कब्जे 3 अवैध तमंचा 315 बोर, मय 3 जिंदा, 3 खोखा कारतूस 315 बोर, 1 चैन (पीली धातु), 2 अंगूठी (पीली धातु), रू0 50,080, 2 मोटरसाइकिल (01 हीरो पैशन, 01 स्पलेण्डर प्लस), घटना में प्रयुक्त बरामद हुई।
रिपोर्ट- आकाश वर्मा




