BHU:क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के स्थापना दिवस पर मिला 30 लाख का अनुदान,रेटिना सर्जरी के लिए अब नहीं जाना होगा बाहर

आर०आई०ओ० फाउंडेशन-डे का सफल आयोजन, 7वां वार्षिक स्थापना दिवस धूम-धाम से मानाया गया
सुशील कुमार मिश्र/ वाराणसी आई०एम०एस०बीएचयू स्थित क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के 7 वें वार्षिक स्थापना दिवस पर 12 अक्टूबर को आर आई ओ के सभागार में एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के आयोजक सचिव एवं विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आर पी मोर्य ने बताया की उक्त संगोष्ठी में कुल 11 राष्ट्रीय स्तर के अतिथि वक्ता आंखों के रेटिना, कार्निया व अन्य बीमारियों के आधुनिकतम चिकित्सा के बारे में अपना ब्याख्यान दिया। मुख्य वक्ता लीलावती हास्पिटल, मुंबई के डा सुनील मोरेकर, डा० एस० पी० सिंह, डा० राकेश शाक्या, डा० दिवाकान्त मिश्रा, डा० करन भाटिया व डा० बी० एन० चौधरी।
विभागाध्यक्ष ने बताया कि आर० आई० ओ० में वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 35 कर्मचारियों (सफाईकर्मी, वार्ड ब्याय, नर्सिंग स्टाफ)एवं रेजिडेंट डाक्टरों को “कर्मयोगी मेडल” से सम्मानित किया गया।राष्ट्रीय संगोष्ठी व स्थापना दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महादानी स्व ठाकुर रतनपाल सिंह के पुत्र सरैनी, रायबरेली, के पूर्व विधायक सुरेन्द्र बहादुर सिंह रहे। जिनके पिताजी ने बी०एच०यू० में कामर्स फैकल्टी का भवन तथा त्रिवेणी छात्रावास में गोमती गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण कराया था।आज मुख्य अतिथि सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने आर० आई० ओ० को रेटिना की सर्जरी हेतु विट्रेक्टोमी यूनिट लगाने के लिए 30 लाख के दान की घोषणा अपने उदबोधन/संबोधन के दौरान किया।
प्रोफेसर आर० पी० मौर्य ने कहा कि अब मशीन लग जाने के बाद पूर्वांचल के रेटिना रोगियों को साउथ/दक्षिण में आपरेशन के लिए नहीं जाना होगा। कार्य के गेस्ट आफ आनर (सम्मानित अतिथि) थे। प्रोफेसर एस० एन० संखवार, निदेशक, चिकित्सा विज्ञान संस्थान तथा चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर के ० के० गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। आर० आई० ओ० के विभागाध्यक्ष आर० पी० मौर्य ने स्वागत भाषण दिया तथा रेटिना सर्जन डा० आलोक कुमार ने धन्यवाद प्रस्ताव (वोट आफ थैंक्स) प्रेषित किया।





