वराणसी: शिक्षकों के जल्द होंगे प्रमोशन: प्रो. ए.के. त्यागी

काशी विद्यापीठ के कुलपति की अध्यक्षता में हुई आईक्यूएसी की बैठक
डॉ शिव यादव
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में मंगवाकर को कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी की अध्यक्षता में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की ऑनलाइन बैठक हुई। बैठक में कैरियर एडवांसमेंट स्कीम (कैस) के तहत प्राप्त आवेदन पत्रों पर प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी करने पर सहमति बनी। कुलपति प्रो. त्यागी ने कहा कि शिक्षकों के प्रमोशन संबंधी समस्त कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे कर लिए जाएंगे। आईक्यूएसी सदस्य एवं पूर्व कुलपति प्रो. हरिकेश सिंह ने कहा कि भविष्य में संबद्ध महाविद्यालय के लिए नैक असेसमेंट के संबंध में वर्कशॉप आयोजित कराए जाने चाहिए। बैठक में विश्वविद्यालय में संचालित एनईपी- 2020 के अंतर्गत 4 वर्षीय बी.ए प्रोग्राम में इंडस्ट्री-एफिलेटेड प्रोजेक्ट्स को लागू करने और विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव जोडने पर भी चर्चा हुई। संचालन आईक्यूएसी निदेशिका प्रो. नन्दिनी सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो. आनन्द शंकर चौधरी ने किया। इस अवसर पर डॉ. सविता भारद्वाज, नीरज पारिख सचिव उद्योग संघ वाराणसी, कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, डीन अकादमिक प्रो. बंशीधर पाण्डेय, निदेशक आउटरीच प्रो. संजय, प्रो. अंकिता गुप्ता, डॉ. अम्बरीष राय, डॉ. नीरज धनकड़, डॉ. प्रतिभा सिंह, डॉ. किरन सिंह आदि उपस्थित रहे।




