Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़ : घर में घुसा 9 फीट लंबा अजगर


गोविंद लाल शर्मा/आजमगढ़। निबी बेलईसा स्थित करासिंग गैस एजेंसी के पास गली में समाजसेविका मीरा चौहान के घर उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 9 फीट लंबा अजगर घर के अंदर दिखाई दिया। परिवार के पालतू कुत्ते ने सबसे पहले अजगर को देखा और लगातार आवाज करने लगा। कुत्ते की आवाज सुनकर घर के सदस्य मौके पर पहुंचे तो उनकी नजर विशाल अजगर पर पड़ी। अजगर को देखते ही परिवार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अजगर को देखते ही आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए और उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। स्थिति को देखते हुए परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस के माध्यम से वन विभाग की टीम को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद टीम अजगर को अपने साथ ले गई। बताया गया कि अजगर की लंबाई करीब 9 फीट और वजन लगभग 25 किलोग्राम था। समाजसेविका मीरा चौहान ने कहा कि इस घटना के दौरान एक बार फिर महसूस हुआ कि जानवर कितने वफादार होते हैं। पालतू कुत्ते की आवाज सुनकर जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो पता चला कि घर में इतना बड़ा अजगर मौजूद है। समय रहते जानकारी मिलने से परिवार के लोग सतर्क हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button