सुल्तानपुर : अरविंद कुमार त्रिपाठी को मिली पीएच.डी की उपाधि

सुल्तानपुर। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या ने जिले के तहसील जयसिंहपुर अंतर्गत ग्राम रायचंद्रपुर निवासी किसान कृष्ण कुमार त्रिपाठी के पुत्र अरविंद कुमार त्रिपाठी को बिजनेस मैनेजमेंट विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि से सम्मानित किया है। उनकी शोध का विषय “कम्पैक्ट आफ ईकामर्स आन रिटेलर्स इन इंडिया विथ स्पेशल रिफरेंस टू इस्टर्न उत्तर प्रदेश ” रहा है। उनका शोध विषय वर्तमान व्यावसायिक परिवेश तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के खुदरा व्यापारियों पर ई-कॉमर्स के प्रभाव से संबंधित है, जो बदलते कारोबारी परिवेश में विशेष महत्व रखता है। उनकी इस सफलता पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, सुल्तानपुर द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ. अरविंद कुमार त्रिपाठी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। उल्लेखनीय है कि डॉ. अरविंद कुमार त्रिपाठी इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जनपद सुल्तानपुर की प्रबंध कार्यकारिणी में विधिक सलाहकार तथा वित्तीय समिति के सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। सामाजिक सेवा एवं रेड क्रॉस की गतिविधियों में उनकी सक्रिय सहभागिता के साथ-साथ उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि संस्था के लिए भी गौरव का विषय है। छइंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जनपद सुल्तानपुर के चेयरमैन डॉ. डी.एस. मिश्रा ने डॉ. अरविंद कुमार त्रिपाठी को बधाई देते हुए कहा कि किसान परिवार से निकलकर उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त करना उनकी प्रतिभा, परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प का परिचायक है। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सचिव/कोर ऑफिसर जयप्रकाश शुक्ल ने कहा कि डॉ. अरविंद कुमार त्रिपाठी ने शैक्षणिक उपलब्धि के साथ-साथ सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। इससे रेड क्रॉस सोसाइटी, जनपद सुल्तानपुर परिवार भी गौरवान्वित है।

