क्राइमसुल्तानपुर
पत्रकार को अंडरवर्ल्ड डॉन लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

सुल्तानपुर।पत्रकार को अंडरवर्ल्ड डॉन लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली है जान से मारने की धमकी, जनपद के प्रतिष्ठित पत्रकार निसार अहमद को अंडरवर्ल्ड डॉन लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा व्हाट्सएप कॉल पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस गंभीर मामले में नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।नगर कोतवाल धीरज कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि पत्रकार की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।फिलहाल पुलिस साइबर एक्सपर्ट की मदद से कॉल डिटेल्स और तकनीकी साक्ष्य खंगाल रही है।




