Slide 1
Slide 1
आजमगढ़उत्तर प्रदेशक्राइम

आजमगढ़: शातिर अपराधी की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। रौनापार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देश पर पुलिस ने अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए एक बड़ी कार्रवाई की। थाना रौनापार क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट के तहत शातिर अपराधी अनिल यादव की लगभग 1 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति को कुर्क किया गया। जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ के आदेश पर यह कार्रवाई 14(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई, जिसमें अनिल यादव और उनकी पत्नी के नाम पर खरीदे गए 5 भूखंडों को जब्त किया गया। इन संपत्तियों का सर्किल रेट मूल्य 21,66,460 रुपये है, जबकि वर्तमान बाजार मूल्य करीब 1 करोड़ रुपये आंका गया है। अनिल यादव, जो थाना महराजगंज के कुढ़ही गांव का निवासी है, पर आरोप है कि उसने अपराध जगत से अर्जित धन से तहसील सगड़ी के कुढ़ही गांव में 5 भूखंड खरीदे। इनमें 4 भूखंड उसके नाम पर और 1 उसकी पत्नी आशा देवी के नाम पर है। राजस्व विभाग की जांच में इन संपत्तियों का सर्किल रेट मूल्य 21,66,460 रुपये और बाजार मूल्य लगभग 1 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया। थानाध्यक्ष रौनापार द्वारा की गई विवेचना के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट ने 27 मई 2025 को कुर्की का आदेश जारी किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button