Slide 1
Slide 1
लखनऊ

लखनऊ में रिकॉर्ड बारिश के बीच जलनिकासी के हालात का मंत्री ए.के. शर्मा ने लिया जायजा

अंडरपास और निचले इलाकों में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर जोर के साथ ही सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश


लखनऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए.के. शर्मा ने राजधानी  में लगातार हो रही बारिश के बीच विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर जलभराव एवं जल निकासी की स्थिति का जायजा लिया। जनेश्वर मिश्र पार्क, अंबेडकर मेमोरियल पार्क के पास अंडर ब्रिज, इंदिरा नगर के सी ब्लॉक, रहीम नगर एवं महानगर सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल निकासी व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बारिश के दौरान सभी अधिकारी अलर्ट मोड में रहें और जहां भी जलभराव की स्थिति बनती है, वहां तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। नगर आयुक्त गौरव कुमार को निर्देशित किया कि राजधानी में जितने भी अंडरपास एवं अंडर ब्रिज हैं, उन्हें चिन्हित कर उनकी जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा की जाए तथा भविष्य में वहां जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके बाद मंत्री श्री शर्मा ने इंदिरा नगर के सी ब्लॉक में पहुंचकर नाला एवं जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी बातचीत कर बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति के बारे में जानकारी ली। स्थानीय निवासियों ने बताया कि नाला बन जाने से इस वर्ष बारिश के दौरान जलभराव की समस्या नहीं हुई है। इस पर क्षेत्रवासियों ने जल निकासी की व्यवस्था में सुधार के लिए मंत्री ए.के. शर्मा का आभार व्यक्त किया।

मंत्री श्री शर्मा ने रहीम नगर एवं महानगर क्षेत्र में भी नालों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल निकासी व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान अधिकारी लगातार क्षेत्रों की निगरानी करें। जिन स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनती है, वहां तत्काल पंपिंग, सफाई एवं जल निकासी के आवश्यक उपाय किए जाएं। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि राजधानी के सभी निचले इलाकों को चिन्हित कर वहां जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। निरीक्षण के दौरान मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि लखनऊ में पिछले 20 वर्षों के रिकॉर्ड में दर्ज बारिश के बावजूद लगातार दो-तीन दिन हुई बारिश के बाद भी जल निकासी के लिए किए गए कार्यों के कारण इस वर्ष राजधानी में गंभीर जलभराव की स्थिति नहीं बनी। उन्होंने कहा कि पूर्व में फैजुल्लागंज, विधानसभा एवं सिविल हॉस्पिटल के आसपास वर्षाकाल में जलभराव की समस्या सामने आती थी, लेकिन विगत वर्षों में जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किए गए कार्यों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान को प्राथमिकता दी जाए। केवल बारिश के दौरान पानी निकालने की व्यवस्था तक सीमित न रहते हुए ऐसे क्षेत्रों में नालों की क्षमता, जल निकासी मार्ग, पंपिंग व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तकनीकी उपायों की समीक्षा की जाए, ताकि आने वाले समय में भी नागरिकों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।श्री शर्मा ने कहा कि बारिश के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए नगर निगम एवं संबंधित विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल मौके पर टीम एवं संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त  गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता सहित नगर निगम एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button