Slide 1
Slide 1
देवरिया

देवरिया में ‘दिशा’ बैठक हुआ सम्पन्न

असगर अली, ब्यूरो चीफ / देवरिया । जनपद में विकास कार्यों को गति देने और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को ‘दिशा’ (जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति) की बैठक सांसद देवरिया शशांक मणि की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर संतोष जताते हुए सराहना की।बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति विद्युतीकरण योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, आयुष्मान भारत, समग्र शिक्षा और डिजिटल इंडिया पब्लिक इंटरनेट एक्सेस प्रोग्राम (सीएससी) समेत अन्य योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही हाईवे और रेलवे परियोजनाओं की स्थिति की भी समीक्षा की गई। सांसद शशांक मणि ने कहा कि योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पात्रों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने गुणवत्ता के साथ योजनाओं को धरातल पर उतारने और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

गर्मी को देखते हुए बिजली आपूर्ति का मुद्दा भी बैठक में प्रमुखता से उठा। विद्युत विभाग को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। वहीं गेहूं खरीद की प्रगति पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जानकारी ली। इस पर संबंधित अधिकारियों ने बताया कि जनपद में संचालित 107 क्रय केंद्रों के माध्यम से अब तक करीब 6 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। भंडारण के लिए 763 गांठ बोरा उपलब्ध हैं, जबकि 150 गांठ बोरा टेंडर के माध्यम से जल्द प्राप्त होंगे। इससे कुल 25 हजार मीट्रिक टन गेहूं के भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित हो रही है। गौ आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। कृषि मंत्री ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी आश्रय स्थलों पर पशुओं के लिए पेयजल, भूसा-चारा, तिरपाल, पंखा सहित जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। गर्मी के मौसम में पशुओं की देखभाल में किसी प्रकार की कमी न रहने देने पर जोर दिया गया। बैठक में सांसद सलेमपुर रामाशंकर राजभर, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, विधायकगण व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने निर्देश दिया कि बैठक में दिए गए निर्देशों का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित किया जाए और नियमित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button