Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : बिहरा से सिहोरता तक निकला तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गुंजा पूरा क्षेत्र

शहीद के परिजनों का हुआ सम्मान

त्रिलोकी नाथ राय / गाजीपुर। विधानसभा क्षेत्र 376 जंगीपुर के मरदह दक्षिण मंडल में बुधवार को ग्रामसभा बिहरा से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि सानंद सिंह एवं जिला महामंत्री तथा तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक अवधेश राजभर ने तिरंगा दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। तिरंगा यात्रा बिहरा से प्रारंभ होकर मदनपुर, कहोतरी बाजार और कहोतरी गांव होते हुए सिहोरता पहुंची। यहां शहीद शेषनाथ यादव के आवास पर यात्रा का समापन किया गया। इस अवसर पर शहीद की माता एवं उनके भाई को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने शहीद के बलिदान को नमन करते हुए उनके परिजनों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। यात्रा में जिला उपाध्यक्ष सुधाकर कुशवाहा, राजेश चौहान, पूर्व जिला मंत्री राकेश यादव, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष शैलेश राम, जिला सह मीडिया प्रभारी प्रमोद राय, संकठा प्रसाद मिश्रा, पियूषकांत दूबे, गोपाल पाण्डेय, विपिन राय, पंकज राय, अनिल साहनी, संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण शामिल रहे। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा। कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने राष्ट्रध्वज के सम्मान के साथ देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button