Slide 1
Slide 1
राजनीति

देवरिया : सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान शिविर में लाभार्थियों को वितरित किए गए स्वीकृति प्रमाण पत्र

असगर अली, ब्यूरो चीफ/देवरिया। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” की मूल भावना के साथ जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सोशल सेक्टर से जुड़े विभागों द्वारा कल्याणकारी शिविर का आयोजन तहसील भाटपार रानी में किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार तथा चयनित लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए।आयोजित शिविर में वरिष्ठ भाजपा नेता राघवेन्द्र वीर विक्रम सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अविनाश मणि त्रिपाठी एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका चौधरी द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा 10 दिव्यांगजन लाभार्थियों को कान की मशीन, छड़ी एवं स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। वहीं जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित शादी अनुदान योजना के 20 लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र तथा छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 30 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री राघवेन्द्र वीर विक्रम सिंह ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि शासन गरीब, पिछड़े, वंचित एवं जरूरतमंद लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। कार्यक्रम के अंत में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अविनाश मणि त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि, उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं लाभार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिविर का समापन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button