Slide 1
Slide 1
गाजीपुरराजनीति

डीएवी इंटर कॉलेज में हुई विचार गोष्ठी,सांसद ने एक राष्ट्र एक चुनाव की उपयोगिता पर की चर्चा

गाजीपुर।नगर के डीएवी इंटर कालेज के सभागार में एक राष्ट्र एक चुनाव पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित से की गई।  बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने एक राष्ट्र-एक चुनाव की उपयोगिता पर चर्चा की और कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव भारत सरकार ने देश में सभी चुनावों को एक ही दिन या एक विशिष्ट समय सीमा के भीतर समन्वित करने के लिए विचाराधीन एक प्रस्ताव है। जिसका उद्देश्य चुनाव लागत में कटौती करना है।अंत में पहलगाम में मारे गए पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए सभी ने दो मिनट का मौन रखा।इस मौके पर आर्य समाज के प्रधान दिलीप कुमार वर्मा, कॉलेज के अध्यक्ष श्री सुरेंद्रनाथ वर्मा, प्रबंधक आदित्य प्रकाश, संजय कुमार वर्मा ,अजय कुमार, केसरी, रासबिहारी राय, विनय कुमार गुप्ता, शैलेश कुमार ओझा,बृजेश शर्मा, संजय मिश्रा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आर्य समाज के प्रचार मंत्री संतोष कुमार वर्मा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय प्रधानाचार्य हरिशंकर ने की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button