Slide 1
Slide 1
एजुकेशनगाजीपुर

गाजीपुर : दो दिवसीय कथक नृत्य से बच्चो मे दिखा सांस्कृतिक झलक

चंद्रमोहन तिवारी / गाजीपुर। स्पीकमैके के माध्यम से संस्कृति मंत्रालय उत्तर प्रदेश के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के लगभग सभी जिलों में कुल 400 सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन अप्रैल महीने में किया जा रहा है इसी क्रम में गंधर्व म्यूजिक एकेडमी के प्रयासों से गाजीपुर में 4 कार्यक्रम प्रस्तावित हुए जिन्हें 2 दिनों में अलग अलग शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित हुये। गन्धर्व म्यूजिक एकेडमी के निदेशक डॉ विद्यानिवास पाण्डेय ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को सुबह 8 बजे द प्रेसिडियम इंटरनेशनल स्कूल से हुई उसी दिन सुबह 10:30 बजे रायगंज स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कथक नृत्य का दूसरा कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें अनेकों देशों में अपनी कला के माध्यम से विख्यात पंडित रुद्र शंकर मिश्रा ने शास्त्रीय नृत्य की परम्परा को जीवित कर दिया एक विद्यालय में डेढ़ घंटे का कार्यक्रम तय था जिसमें पंडित जी ने बनारस घराने की विशेषता को अपने कथक नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया और लोगों को सराबोर कर दिया । अगले दिन गुरुवार को इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए सुबह 8 बजे एवरग्रीन पब्लिक स्कूल एवं 10:30 बजे गौरी शंकर पब्लिक स्कूल में चारों प्रस्तावित कार्यक्रम सम्पन्न हुए । सभी आयोजनों के पश्चात अतिथि कलाकारों को स्मृति चिन्ह, पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिसमें मुख्य रूप से माधव कृष्ण, रामेश्वर जी, अरुण कुमार सिंह तथा राजेश्वर सिंह ने कलाकारों को सम्मानित किया, आयोजन में डॉ श्रीकांत पांडेय, दिलीप आर्य, शैलेन्द्र राय, स्वप्निल , नारायण , सुमित, अंकित, आलोक आदि विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य जनपद में और युवाओं में सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना और गाज़ीपुर की छिपी हुई सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दिलाना है और यह सिलसिला जनपद को संगीत के क्षेत्र में उच्च शिखर पर पहुंचाए बिना रुकने वाली नहीं हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button