Slide 1
Slide 1
चंदौली

रेलवे अंडरपास एवं ओवरब्रिज निर्माण को लेकर रेलमंत्री को सांसद ने सौपा पत्र

महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की भी सांसद ने रेलमंत्री से मांग रखी

चन्दौली । सांसद डॉ विनोद बिंद दिल्ली में गुरुवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर अपने संसदीय क्षेत्रों में रेलवे सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग की है।
उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र की जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर रेलमंत्री से विस्तार से चर्चा की। इस दौरान क्षेत्र में आवागमन की सुगमता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रमुख स्थानों पर रेलवे अंडरपास एवं ओवरब्रिज के निर्माण की मांग को लेकर पत्र सौंपा।
साथ ही क्षेत्र की जनता, विद्यार्थियों, व्यापारियों और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की भी मांग रखी, ताकि लोगों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिल सके और क्षेत्र का विकास और तेज़ी से आगे बढ़े।
पूर्व पत्र के संबंध में भदोही सांसद डॉ विनोद बिंद ने रेल मंत्री से अवगत कराया कि लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत कुछ प्रमुख रेलवे क्रॉसिंग स्थलों पर अत्यधिक यातायात दबाव होने के कारण आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे गर्भवती महिलाएं, गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति, छात्र , व्यापारी , नौकरीपेशा एवं आम नागरिक प्रभावित होते हैं। जनहित को दृष्टिगत रखते हुए गोपीगंज-ककराही मंडी के पास रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज, माधोसिंह रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज व भीटी रेलवे स्टेशन के पास टेला रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाना अत्यंत आवश्यक है ।
उक्त स्थलों पर ओवरब्रिज निर्माण से यातायात व्यवस्था सुचारु होगी तथा दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी। जनता की हो रही असुविधा को देखते हुए सांसद ने रेलवे क्रोसिंगो पर शीघ्र अंडरपास निर्माण की स्वीकृति देने की रेल मंत्री से मांग रखी । बताते चले कि अपने भदोही लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर बीजेपी सांसद डॉ विनोद बिंद अपने संसदीय क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, जैसे सड़कों का निर्माण, पुलों का विकास, और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व पानी की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं। इसके साथ ही, वे शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नई परियोजनाएं भी ला रहे हैं। इनका ध्यान स्थानीय लोगों के जीवन स्तर को सुधारने और उनके लिए रोजगार के अवसर पैदा करने पर केंद्रित है। वे केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में लगे हुए हैं।
सांसद डॉ विनोद बिंद ने बताया कि अंडरपास निर्माण के विषय मे रेलमंत्री से विस्तार पूर्वक चर्चा हुई । उन्होंने क्षेत्रवासियों की वर्षो से पुरानी मांग को गंभीरता से लेते हुए जिन अंडरपास प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई है उसके लिए रेलमंत्री को धन्यवाद के साथ ही आभार व्यक्त किया ।
जनता की सुविधा, सुरक्षा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मेरा प्रयास निरंतर जारी रहेगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button