Slide 1
Slide 1
चंदौली

निर्माणाधीन पुलिया का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

चन्दौली । जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने मुगलसराय के गोधन-नई बस्ती के पास नहर में बाईपास रोड पर निर्माणाधीन पुलिया का मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को परखा और पीडब्लूडी के संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने व तय समय-सीमा के भीतर पुलिया का काम पूरा करने के निर्देश दिए और आम जनता के लिए रास्ता जल्द खोलने के निर्देश दिए। ताकि किसानों की सुविधा हेतु नहर में पानी छोड़ा जाए।

जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर कार्यो को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों और प्रगति की जांच की। कार्य में लापरवाही न हो अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों की सुरक्षा के लिए निर्माण स्थल पर उचित बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button