डीडीयू स्टेशन से 1.75 करोड़ रुपये के साथ पुलिस ने दो युवकों को किया गिरप्तार

चंदौली । पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की देर रात जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 75 लाख रुपये कैश के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया । पकड़े गए दोनों आरोपी अकालतख्त एक्सप्रेस ट्रेन के A1 कोच के बर्थ नंबर 13 और 14 पर बैठकर कोलकाता जाने के फिराक में थे । जीआरपी ने पकड़े गए नोटो के संबंध में इनकम टैक्स विभाग सूचना दे दी ।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात्रि जीआरपी प्रभारी सुनील सिंह व आरपीएफ प्रभारी पीके रावत के नेतृत्व में ट्रेनों की कोचों में चेकिंग अभियान चला रही थी । तभी प्लेटफॉर्म दो पर खड़ी अकालतख्त एक्सप्रेस ट्रेन के ए 1 कोच के 13 व 14 नम्बर बर्थ पर दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए जो पुलिस टीम को देखकर घबराने लगे । शक होने पर जब उनके बैगों की तलासी की गई तो नोट से भरे बैग को देखकर दंग रह गए । विभाग इस मामले की जांच पड़ताल में जुटा गया है । युवक से बैग खोलने को कहा और चेकिंग की तो उसमें 500-500 रुपये की गड्डियां भरी हुई थीं ।
इसके बाद पुलिस ने तुरंत दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने लाया । पूछताछ में आरोपी युवक कैश के बारे में कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका इसके चलते जीआरपी ने इनकम टैक्स विभाग को पूरे मामले की सूचना दे दी । इस संबंध में जीआरपी क्षेत्राधिकारी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान रितेश और प्रिग्नेश के रूप में हुई है, जो लखनऊ के रहने वाले है । पुलिस के मुताबिक, आरोपी कैश से भरा बैग लखनऊ से हावड़ा कोलकाता जा रहें थे ।




