Slide 1
Slide 1
चंदौली

जेब काटने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

चन्दौली। मुगलसराय पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।
ऑटो में सवारी बैठाकर जेब काटने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा यूपी-65 कियू टी-7269 और चोरी के 2,000 रुपये नगद बरामद हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार विगत 20 मई को दोपहर में प्रदीप कुमार गोड़, निवासी ताराजीवनपुर, अलीनगर, चन्दौली अपने घर जाने के लिए ऑटो में बैठे थे। ऑटो में पहले से मौजूद तीन लोगों ने बातों में उलझाकर उनकी जेब से 2,500 रुपये निकाल लिए और चकिया तिराहे के पास उतारकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर थाना मुगलसराय में मु0अ0सं0 248/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
21 मई को पुलिस चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सुभाष पार्क के पास पानी टंकी के सामने से तीनों अभियुक्तों को ऑटो सहित गिरफ्तार किया गया। वादी प्रदीप कुमार ने मौके पर ही अभियुक्तों व ऑटो की पहचान की।
गिरफ्तार अभियुक्त राजू पुत्र स्व० राजकुमार, उम्र 33 वर्ष, निवासी भुईली खास, थाना अदलहाट, मिर्जापुर 2. साजन पुत्र छबिले सोनकर, उम्र 19 वर्ष, निवासी भुईली खास, थाना अदलहाट, मिर्जापुर 3. मुकूल कुमार पुत्र श्याम सुन्दर, उम्र 21 वर्ष, निवासी सौगाई, थाना सैयदराजा, चन्दौली बताया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button