Slide 1
Slide 1
चंदौली

बाढ़ प्रभावित गांव प्रसहटा में मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन

चन्दौली। संभावित बाढ़ आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने और ग्रामीणों को जागरुक करने के उद्देश्य से सकलडीहा तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव प्रसहटा में गुरुवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन, पुलिस एवं संबंधित विभागों की टीमों ने राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का प्रदर्शन किया।
मॉक ड्रिल का निरीक्षण करने पहुंचे उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर, क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा तथा तहसीलदार अनुराग सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान ग्रामीणों को बाढ़ के समय बरती जाने वाली सावधानियों, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की प्रक्रिया तथा आपात स्थिति में प्रशासन से संपर्क करने के तरीकों की जानकारी दी गई। मॉक ड्रिल में नाव संचालन, लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने तथा राहत सामग्री वितरण की व्यवस्थाओं का भी प्रदर्शन किया गया।
उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने कहा कि मानसून को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। वहीं क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा ने आपदा की स्थिति में पुलिस एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। ग्रामीणों ने मॉक ड्रिल में सक्रिय भागीदारी करते हुए इसे उपयोगी बताया। कार्यक्रम का उद्देश्य संभावित बाढ़ की स्थिति में जनहानि एवं संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम करना तथा लोगों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरुक बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button