Slide 1
Slide 1
चंदौली

लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठी चार्ज को लेकर चन्दौली के अधिवक्ताओं में भारी रोष

चन्दौली । सिविल बार एसोसिएशन चन्दौली के अध्यक्ष डा० वीरेन्द्र प्रताप सिंह एड० की अध्यक्षता में साधारण सभा आहूत की गयी। जिसमें लखनऊ में हुई अधिवक्तओं के उपर लाठी चार्ज दोषित पुलिस कर्मियो व प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही न होने पर अधिवक्ताओं द्वारा आर्कोश व्याप्त किया गया एवं अविलम्ब दोषी पुलिस कर्मियों व प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की गयी । जिसके विरोध में सर्व सम्मत से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि समस्त अधिवक्तागण सम्पूर्ण दिवस सम्पूर्ण न्यायिक कार्य से विरत रहेगें । प्रस्ताव की प्रति माननीय जनपद एवं सत्र न्यायाधीश व जिलाधिकारी व समस्त न्यायिक अधिकारीगण व प्रशासनिक अधिकारीगण को सुचनार्थ प्रेषित् की गई । इस दौरान अधिवक्ताओं ने कचहरी भ्रमण कर अधिवक्ता एकता जिंदाबाद के नारे भी लगाए ।
सभा का संचालन सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री आशुतोष कुमार मिश्र एड० ने किया। इस दौरान सिविलबार एसोसिएसन के अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री आशुतोष कुमार मिश्रा ,पूर्व अध्यक्ष राकेश रतन तिवारी, उपाध्यक्ष अजय मौर्या ,संदीप यादव, रमाकांत पांडेय मनोज तिवारी अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button