Slide 1
Slide 1
चंदौलीस्वास्थ्य

चंदौली: गंदा व बदबूदार पानी आने से लखमीपुर वार्डवासी परेशान

राजेन्द्र प्रकाश
चंदौली। नगरपालिका का हर घर मे शुद्ध पेय जल का दावा खोखला साबित हो रहा है । क्षेत्र के वार्ड नं 7 लखमीपुर में विगत एक माह से नलों से गंदा व बदबूदार पानी आने की समस्या से लखमीपुर के लोग काफी परेशान है । वार्डवासियों ने इसकी शिकायत कई बार जनप्रतिनिधियों से की लेकिन आज तक समस्या जस का तस बना हुआ है। वार्डवासी भयभीत है कि दूषित जल पीने से कहीं गंभीर बीमारियों की चपेट में न आ जाये । सबसे बड़ी बात यह है कि एक महीने से वार्डवाशी दूषित व बदबूदार पानी का सेवन कर रहे है लेकिन नागपालिका के अधिकारी सहित चेयरमैन व जनप्रतिनिधि को इसकी सुध नही है ।
मिली जानकारी के अनुसार नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नं 7 लखमीपुर में विगत एक माह से गंदा व बदबूदार पानी की सप्लाई हो रहा है । वार्डवाशियो ने इसकी शिकायत कई बार वार्ड मेम्बर से की लेकिन गंदे व बदबूदार पानी की समस्या का समाधान आज तक नही हो पाया । लखमीपुर के निवासियों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा पास में लगे वाटर पम्प से पेयजल उपलब्ध कराया जाता है। इसके लिए पानी के कनेवशन किए गए है। सुबह-शाम निर्धारित समय पर आपूर्त इन कनेक्शन के माध्यम से होती है, लेकिन पालिका का वार्ड वासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने ‘का दावा खोखला साबित हो रहा है। वार्ड के लोगो का कहना है कि करीब एक माह से इन नलों में गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है जिसे पीने के लिए मजबूर है । गंदा पानी से तरह तरह की बीमारियां होने की संभावना बनी हुई है।
लोगों का कहना है कि वार्ड मेम्बर से इसकी कई बार शिकायत भी कर दी गई है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया है। वार्डवाशियो ने जल्द से जल्द समस्या के समाधान हेतु नगरपालिका के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के ध्यान आकृष्ट कराया है । इस संबंध में जब नगरपालिका के जल कल विभाग के जेई से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि पम्प काफी पुराना हो गया है अमृत योजना के अंतर्गत प्रपोजल भेज दिया गया है संभवतः 10 से 15 दिनों में ठीक हो जाएगा । अभी जहां जहां लीकेज व गंदा पानी आ रहा है उसे देखकर ठीक कर दिया जाएगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button