महिला शिक्षक संघ ने बीएसए से मिलकर विभिन्न समस्याओं को लेकर सौप पत्र

चन्दौली । महिला शिक्षक संघ ने जिलाध्यक्ष डॉ.सुनीता तिवारी के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चन्दौली सचिन कुमार से औपचारिक भेंट कर विभिन्न विभागीय समस्याओं पर चर्चा की जिसमें कुछ ब्लाकों के चयन वेतनमान की लंबित फाइलें,महिलाओं के बाल्य देखभाल अवकाश, एन पी एस खाते में शिक्षकों का अंशदान अपडेट ना होना आदि है .संघ की जिला कार्यकारिणी ने एक ज्ञापन भी दिया जिसमें होली के प्रातः दिनांक 5 मार्च को अवकाश न होने के कारण इतने बड़े हिंदू त्योहार के अगले ही दिन विद्यालय खोलने से परेशानी होगी क्योंकि बहुत से ऐसे शिक्षक हैं जो अपने कार्य स्थल से दूर रहते हैं और इतने बड़े त्यौहार पर सभी लोग अपने घर चले जाते हैं अगले दिन विद्यालय खुलने पर समय से विद्यालय पहुंचने में परेशानी होगी इसलिए दिनांक 5 मार्च को अवकाश घोषित किया जाए. सभी ने अबीर गुलाल और गुझिया के साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और सदर ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी राजेश चतुर्वेदी को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं । इस मौके पर प्रीति अग्निहोत्री, ईरा सिंह,अल्का सिंह, सुनीता गौतम,जय प्रदा सिंह,आशा,प्रिया,कौशल सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहें।



